{"_id":"5b5234dd4f1c1b4b748b629d","slug":"81532114141-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमिगत पाइप फटने से हुआ जल रिसाव मकान दरका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमिगत पाइप फटने से हुआ जल रिसाव मकान दरका
Updated Sat, 21 Jul 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाइप लाइन फटने से जल रिसाव, मकान दरका
बिनौली। बरनावा गांव में जल निगम की टंकी की भूमिगत पाइप लाइन फटने से हुए पानी के रिसाव से एक मकान दरक गया।
बरनावा गांव में जल निगम की टंकी से जलापूर्ति होती है। गांव में ऊर्जा निगम द्वारा विद्युतीकरण का कार्य कराया जा रहा है तथा गलियों में पोल लगाए जा रहे है। पोल लगाते समय कई जगह जल निगम द्वारा बिछाई गयी भूमिगत पाइप लाइन कई जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। कश्यप मोहल्ले में भी विद्युत लाइन का पोल लगाते समय पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिससे पेयजल आपूर्ति के दौरान पानी का रिसाव हो रहा था। इसकी मोहल्ले वालों ने पंचायत सचिव से शिकायत भी की, लेकिन फिर भी पाइप लाइन दुरुस्त नहीं की गई। इसके चलते शुक्रवार सुबह अचानक रणबीर कश्यप का मकान दरक गया और मकान का एक हिस्सा बराबर के मकान से सट गया। गनीमत ये रही कि मकान धराशाई होने से बच गया। फिलहाल मकान को खाली कर दिया गया है। मोहल्ले वालों ने हंगामा किया तो आनन फानन में पाइप लाइन को दुरुस्त कराया गया। पीड़ित मकान स्वामी ने जिला प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग की है।