{"_id":"5b4cef974f1c1b4e748b53d9","slug":"81531768727-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ने का भुगतान नहीं कर रही भैंसाना चीनी मिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ने का भुगतान नहीं कर रही भैंसाना चीनी मिल
Updated Tue, 17 Jul 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)।
भैंसाना चीनी मिल किसानों के गन्ने का भुगतान नहीं कर रही है। चौगामा क्षेत्र के किसान आर्थिक तंगी झेल रहे हैं। किसानों ने कहा यदि शीघ्र भुगतान नहीं किया तो आंदोलन शुरू करेंगे।
चौगामा क्षेत्र के निरपुड़ा, दाहा, गैडबरा, तवेला गढ़ी, आदमपुर, इदरीशपुर, भगवानपुर नांगल, गांगनौली, सूजती, टीकरी, दोघट आदि गांवों के हजारों किसान भैंसाना चीनी मिल को गन्ना देते हैं। चीनी मिल बंद हुए दो माह बीत चुके है, लेकिन अभी तक गन्ने का भुगतान नहीं किया। भुगतान न होने से किसान परेशान हैं। अपने बच्चों के दाखिले तक नहीं करा पा रहे हैं। बेटियों का शादियां रुकी हुई है। घर खर्च के लिए भी रुपये नहीं है। चीनी मिल द्वारा चौगामा क्षेत्र में गन्ने का सर्वे कराया जा रहा है, लेकिन मिल के अधिकारी किसानों के पास नहीं पहुंच रहे है। पुसार में बैठकर वापस चले जाते हैं। इसको लेकर भी किसानों में आक्रोश व्याप्त है। किसान कृष्णपाल, सतेंद्र राणा, वीरेंद्र, यशवीर पंवार, राजवीर राठी, सतेंद्र राठी, देवेंद्र राणा, विक्रम सिंह आदि ने कहा गन्ना भुगतान कराया जाए।