फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   आदेशों के बावजूद ईट भटठा चलने पर होगी एफआईआर दर्ज

आदेशों के बावजूद ईट भटठा चलने पर होगी एफआईआर दर्ज

Sat, 14 Jul 2018 12:53 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
आदेशों के बावजूद ईट भटठा चलने पर होगी एफआईआर दर्ज
ईंट भट्ठा चलते मिले तो होगी एफआईआर
विज्ञापन

बड़ौत। डीएम के आदेशों के अनुरूप एसडीएम द्वारा बनाई गई टीम ने कई जगहों पर ईंट-भट्ठों के संचालन की सूचना पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। कई जगहों पर भट्ठा संचालक भट्ठा बंद कर भाग निकले। एसडीएम ने चेतावनी दी है कि यदि बंद कराने के बाद दोबारा से ईट भट्ठा संचालित मिला तो भट्ठा संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
गौरतलब है कि क्षेत्रवासियों ने एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी से शिकायत की थी कि डीएम के आदेशों के बावजूद क्षेत्र में कई जगहों पर धड़ल्ले से ईंट भट्ठों का संचालन हो रहा है जबकि डीएम ने 30 जून के बाद भट्ठा संचालन मिलने पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। आठ जुलाई को एसडीएम ने डीएम के आदेशों के अनुरूप प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड उप्र से प्रदषूण सहमति पत्र न होने पर चलाए जा रहे भट्ठों के खिलाफ अभियान चलाकर मलकपुर, लुहारी व हलालपुर सहित कई जगहों पर पानी डालकर भट्ठे बंद कराए थे लेकिन इसके बावजूद दोबारा से भट्ठों को चला दिया गया।
विज्ञापन

इसकी सूचना एसडीएम को मिली तो उन्होंने शुक्रवार को तहसील कर्मचारियों की एक टीम गठित की और छापेमारी कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उधर एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी के निर्देश पर टीम ने मलकपुर व लुहारी गांव में छापेमारी की तो भट्ठा संचालक टीम के पहुंचने से पहले ही भट्ठों को बंद कर चले गए। अन्य जगहों पर भी टीम ने छापेमारी की। इस संबंध मेें एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी का कहना था कि जो भट्ठे दोबारा से संचालित मिलेंगे, उनके खिलाफ सीधे तौर पर एफआईआर दर्ज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed