फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   हज पर जाने वाले के लिए लगेंगे टीकाकरण कैंप

हज पर जाने वाले के लिए लगेंगे टीकाकरण कैंप

Sun, 01 Jul 2018 01:08 AM IST
Updated Sun, 01 Jul 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
हज पर जाने वाले के लिए लगेंगे टीकाकरण कैंप
बड़ौत (बागपत)। हज यात्रा की तैयारी शुरू हो गई है। 14 जुलाई से शुरू होने वाली हज यात्रा के लिए जनपद में जगह-जगह ट्रेनिंग कैंप लगाए जा रहे हैं, इनमें हज पर जाने वाले जायरीनों को हज यात्रा से जुड़ी जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन

इस वर्ष जनपद से 276 हज यात्री हज के लिए जाएंगे। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश राज्य हज विभाग के निर्देश पर टीकाकरण कैंप बागपत स्थित नवाब शौकत हमीद मेमोरियल प्राइमरी स्कूल निकट ईदगाह में दो जुलाई और फूंसवाली मस्जिद के मदरसा अरबिया नूरिया के प्रांगण में तीन जुलाई दिन मंगलवार को लगाया जाएगा। कैंप सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक लगेंगे, इसमें हज की पवित्र यात्रा पर जाने वाले जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए पुरुषों और महिलाओं का टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

कैंप में हज ट्रेनर मौलाना रियाज द्वारा हज के आरकानों से हज यात्रियों को रूबरू कराया जाएगा। कैंप में हज यात्रा के दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं, हज के अरकान, हज की नियत, नमाजे नफिल का तरीका, एहराम क्या है और एहराम बांधने का तरीका भी सिखाया जाएगा। कैंप में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा हज यात्रियों को पोलियो की दवाई पिलाई जाएगी और टीकाकरण किया जाएगा। हज ट्रेनर मौलाना रियाज ने बताया कि जिले के गांव से आने वाले हज यात्रियों के लिए बाद नमाज जोहर और नगर से आने वाले हज यात्रियों के लिए बाद नमाज ईशा मरकजी मस्जिद के प्रांगण में हज अरकान सिखाए जाएंगे और हज यात्रा की जानकारी दी जाएगी। हज वेलफेयर सोसाइटी के प्रदेश सचिव इसरार खान ने बताया कि हाजियों के टीकाकरण के लिए लगने वाले कैंप में हज वेलफेयर सोसाइटी आफ इंडिया के पदाधिकारियों द्वारा भी हज पर जाने वाले लोगों की फ्री खिदमत की जाएगी। हज सोसाइटी ऑफ़ इंडिया की जनपद इकाई के डायरेक्टर आरिफ मलिक ने बताया कि कैंप में हज यात्रियों को हज पूर्व प्रशिक्षण देने के पश्चात अकीदतमंदों को यात्रा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों से परिचित कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed