फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   कृषकों को सहफसली खेती के लिए प्रेरित किया

कृषकों को सहफसली खेती के लिए प्रेरित किया

Wed, 27 Jun 2018 01:00 AM IST
Updated Wed, 27 Jun 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
कृषकों को सहफसली खेती के लिए प्रेरित किया
बागपत/पिलाना। जिले में विभिन्न स्थानों पर किसान पाठशाला का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों को बीज शोधन के अलावा योजनाओं की जानकारी दी। सह फसली खेती के बारे में बताया।
विज्ञापन

छपरौली क्षेत्र के रठौड़ा गांव में हुई किसान पाठशाला में उप कृषि निदेशक प्रशांत कुमार पहुंचे। उन्होंने किसानों को सहकारी की कृषकों के हितों से संबंधित योजनाओं को बताया। जैविक खेती करने के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि इस खेती से उन्हें काफी लाभ मिलेगा। जमीन की उर्वरा शक्ति बढ़ेगी और लोगों के स्वास्थ्य प गहरा प्रभाव नहीं पड़ेगा। इसके अलावा ईख की फसल के साथ किसान अन्य फसलों की बुआई कर सकते है, जिससे आमदनी दोगुनी हो जाएगी। बीजों की रोपाई करें, उसका बीजों का शोधन जरूरी करेंगे। इससे फसल अच्छी होगी, लाभ ज्यादा मिलेगा। किसानों से ज्यादा से ज्यादा पंजीकरण कराने की अपील की। राजकीय कृषि बीज भंडार छपरौली के प्रभारी महेश कुमार खोखर, हरेंद्र, रविंद्र, करण, संजू, देशराज, प्रमेंद्र, जयवीर, उदयवीर, संजीव मौजूद रहे। बालैनी के प्राथमिक विद्यालय में किसान पाठशाला लगी। कृषि विभाग के अधिकारी संदीप कुमार ने किसानों को खरीफ फसलों की उन्नत विधियों के बारे में बताया। सलाह दी खेती करने से पहले बीज शोधन एवं भूमि शोधन जरूर करें। सह फसली खेती के बारे में भी बताया। रेखा देवी, धर्मपाल, राज कुमार, नरेंद्र, मंगतराम मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed