{"_id":"5b1054cd4f1c1b9c6e8b5921","slug":"81527796941-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक कर्मचारियों की दूसरे दिन भी हड़ताल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक कर्मचारियों की दूसरे दिन भी हड़ताल जारी
Updated Fri, 01 Jun 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक के आह्वान पर तहसील क्षेत्र के सभी बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों ने दूसरे दिन हड़ताल रखी और सभी ओरियंटल बैंक पर एकत्र हुए और अपनी मांगों को लेकर नगर में जुलूस निकाला और सिंडिकेट बैंक शाखा पर समाप्त हुआ।
बैंकों हड़ताल के दूसरे दिन भी बैंक कर्मचारियों ने ओरियंटल बैंक ऑफ कामर्स पर एकत्र होकर मांगों को समर्थक में प्रदर्शन किया। इसके बाद भगवान महावीर मार्ग से होते नगर के विभिन्न मार्गों से होकर जुलूस सिंडिकेट बैंक पर समाप्त हुआ। सभा की अध्यक्षता डीके जैन ने की। संचालन शीश कुमार ने किया। सभा में यूएफवीयू के जिला संयोजक विक्रम सिंह आर्य ने कहा कि वेतन और समझौता एक नवंबर 2017 से लागू होना था, लेकिन उस पर सरकार ने कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं की, जबकि कर्मचारी तीन लाख कर्मचारियों की कमी को झेलते हुए विपरीत हालत में सारे लक्ष्य को पूरा कर रहे हैं, लेकिन सरकार बढ़ते एनपीए का रोना रोकर वेतन समझौता रोक रही है। उन्होंने कहा कि उनकी मांग अविलंब पूरी की जाए अन्यथा आंदोलन तेज किया जाएगा। इस दौरान बताया कि तहसील क्षेत्र में 200 करोड़ का लेन-देन प्रभावित हुआ है और उपभोक्ताओं को काफी परेशानी उठानी पड़ी है। इसमें संजीव कुमार, राजवीर तोमर, देवेंद्र, रॉकी, रवि, अविभा, अशोक, आनंद, हर्ष, रघुवीर, शिव शंकर, सचिन कुमार, नवाज, अशोक, प्रिया, कामिनी आदि रहे।