फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   विरोध के बीच तालाब की पैमाइश, अवैध कब्जा हटवाया

विरोध के बीच तालाब की पैमाइश, अवैध कब्जा हटवाया

Sun, 22 Apr 2018 01:36 AM IST
Updated Sun, 22 Apr 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
विरोध के बीच तालाब की पैमाइश, अवैध कब्जा हटवाया
बागपत। धनौरा सिल्वरनगर गांव में एंटी भूमाफिया टीम ने तालाब की पैमाइश कर जमीन का चिह्नीकरण किया। अवैध निर्माण को हटवाया । इस दौरान लोगों के साथ टीम के सदस्यों की नोकझोंक भी हुई। विरोध के चलते जमीन को कब्जा मुक्त कराई । लेखपाल विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि धनौरा सिल्वरनगर गांव में तालाब पर अवैध कब्जे की शिकायत की। शनिवार को श्रावास्ती मॉडल पर एंटी भूमाफिया टीम गांव पहुंची। तालाब की भूमि का चिह्नीकरण किया। जिसमें लोगों ने अवैध रूप से निर्माण किया हुआ था। दीवार का निर्माण कराया जा रहा था। पैमाइश के दौरान लोगों ने इसका विरोध किया, लेकिन टीम के सामने किसी की एक नहीं चली। सबसे पहले जमीन को कब्जा मुक्त कराया, उसके बाद तालाब की जगह निर्धारित की गई। टीम में राजस्व निरीक्षक सुंदरलाल, क्षेत्रीय लेखपाल अंशुल, सुशील शर्मा, वीरेंद्र यादव, ओमपाल शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed