{"_id":"5ad79be24f1c1b57098b5536","slug":"81524079586-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाहा में कर्जदार किसान ने फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दाहा में कर्जदार किसान ने फांसी लगाकर जान दी
Updated Thu, 19 Apr 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। दाहा गांव के जंगल में नलकूप पर संदिग्ध परिस्थितियों में किसान का शव फांसी पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों का कहना है कि किसान ने बैंक से लाखों रुपये कर्ज ले रखा है, जिसे वह चुका नहीं पा रहा है। इससे परेशान होकर उसने आत्महत्या की है।
किसान देशराज (40) पुत्र बारू सिंह दाहा गांव का रहने वाला था। देशराज के तहेरे भाई सोमपाल राणा ने बताया कि बुधवार को सुबह छह बजे देशराज घर से खेत में पानी चलाने के लिए गया था। एक घंटे बाद जब परिवार के लोग खेत में नलकूप पर पहुंचे तो देशराज का शव फांसी पर लटका हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा। देशराज के भाई ने बताया कि वे दो भाई हैं। उसके हिस्से में 20 बीघा जमीन आती है। देशराज के दो बेटे और दो बेटी हैं। चारों बच्चे पढ़ रहे हैं। किसान ने बैंक से लाखों रुपये कर्ज ले रखा है, जिसे वह चुका नहीं पा रहा है। इससे परेशान होकर उसने आत्महत्या की है। नलकूप के कमरे में रखी सीढ़ी के डंडे पर चादर से फंदा बनाकर फांसी लगाई है। इस संबंध में दोघट एसओ चितवन कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।