{"_id":"5acbc4da4f1c1b616b8b49fa","slug":"81523303642-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम बागपत की समस्याओं पर गंभीर- डॉ. सत्यपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम बागपत की समस्याओं पर गंभीर- डॉ. सत्यपाल
Updated Tue, 10 Apr 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने जिले के विभिन्न मुद्दों पर सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। मलकपुर चीनी मिल से बकाया भुगतान जल्द ही कराने का भरोसा दिया। बागपत में मेडिकल कॉलेज, पॉलीटेक्निक और हिंडन और कृष्णा नदियों पर पुल की मांग रखी।
सोमवार को लखनऊ में सीएम से सत्यपाल सिंह की मुलाकात हुई। उन्होंने बताया कि बागपत के किसानों का करोड़ों रुपये चीनी मिलों पर बकाया है। भुगतान नहीं होने से किसान परेशान हैं। सीएम ने प्रकरण में जल्द ही सख्त कार्रवाई कराने का भरोसा दिलाया है। बागपत में युवाओं को तकनीकि शिक्षा के लिए पॉलीटेक्निक और लोगों को बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज की मांग रखी। डॉ. सत्यपाल सिंह ने बताया कि बागपत के मुद्दों पर सीएम ने सकारात्मक रुख दिखाकर समाधान का भरोसा दिलाया है। राज्य सरकार के अंतर्गत आने वाली सड़कों का निर्माण भी अब तेजी के साथ होगा।