फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   आम-गेहूं को नुकसान, चिंता में किसान

आम-गेहूं को नुकसान, चिंता में किसान

Tue, 10 Apr 2018 01:16 AM IST
Updated Tue, 10 Apr 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
आम-गेहूं को नुकसान, चिंता में किसान
बागपत/दोघट। मौसम के बदले मिजाज ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी। दाहा, दोघट क्षेत्र में तेज बारिश हुई, इससे गेहूं की फसल को नुकसान हुआ है। तेज हवा और बारिश से आम का बौर भी झड़ गया, इससे उत्पादन प्रभावित होगा। दूसरी तरफ जिले के अधिकतर हिस्सों में सिर्फ बूंदाबांदी ही हुई।
विज्ञापन

सोमवार सुबह तेज हवा के साथ हुई बारिश ने किसानों को मुसीबत में डाल दिया। करीब एक घंटे तक बारिश हुई। बारिश और तेज हवा के चलते क्षेत्र में पकी पकाई गेहूं की फसल गिर गई, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। तेज हवा के चलते बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर कान्हड़ के पास पेड़ टूटकर गिर गया। पेड़ गिरने से आधा घंटे तक मार्ग अवरुद्ध रहा। किसान देशपाल, महेंद्र, ओमपाल, रविंद्र, सूरज, इंद्रपाल, नरेश का कहना है कि बारिश के कारण किसानों को नुकसान हुआ है। वर्तमान समय में क्षेत्र में गेहूं कटाई का समय चल रहा है। इससे कटाई का कार्य प्रभावित होगा।
विज्ञापन


बिजली आपूर्ति रही बाधित
दोघट ।आंधी और बारिश होने के कारण क्षेत्र में कई जगह बिजली की लाइन टूट गई। इससे क्षेत्र में कई घंटे बिजली बाधित रही। किसानों ने विद्युत निगम के अधिकारियों को तार टूटने की सूचना दी। इसके बाद लाइन ठीक कराई गई। क्षेत्र में कई जगह बिजली के खंभे टूटने से भी आपूर्ति बाधित रही। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आम उत्पादक किसान चिंतित
चांदीनगर। रटौल क्षेत्र में बारिश और तेज हवा से आम का बौर झड़ गया। किसानों का कहना है कि इससे आम का उत्पादन प्रभावित होगा। किसानों का कहना है कि बेमौसम बरसात से नुकसान उठाना पड़ रहा है। मौसम खराब होने से आम की फसल को नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed