{"_id":"5ac919ac4f1c1bd8618b60f1","slug":"81523128748-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"26 अफसर फैलाएंगे जागरूकता, हिंडन होगी निर्मल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
26 अफसर फैलाएंगे जागरूकता, हिंडन होगी निर्मल
Updated Sun, 08 Apr 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंडन होगी निर्मल, अफसर फैलाएंगे जागरूकता
बागपत। हिंडन का जल अब निर्मल बनाया जाएगा। सीडीओ चांदनी सिंह ने 26 अफसरों की समिति तैयार कर ली है, जो लोगों को दूषित हिंडन के अभिशाप से मुक्ति दिलाएगी। नदी को शुद्ध रखने के लिए लोगों में अलख जगाई जाएगी, जिसका खाका तैयार कर लिया गया है।
संत महात्माओं की तपोस्थली रही हिंडन नदी में कभी कल-कल करता शुद्ध और जीवनदायनी जल बहता था। अब यही पानी लोगों के लिए यह काल बन रहा है। लोग जानलेवा रोगों ने ग्रस्त हैं। मेरठ मंडल के आयुक्त डॉ. प्रभात कुमार ने हिंडन को अविरल और निर्मल बनाने के लिए निर्मल हिंडन अभियान चलाया। सीडीओ चांदनी सिंह ने 26 अफसरों की इसकी जिम्मेदारी दी है। शिक्षा विभाग नुक्कड़ नाटक और रैली के माध्यम से और स्वास्थ्य विभाग लोगों को स्वाथ्य के प्रति जागरूक करेंगे। अन्य विभागाध्यक्षों को उनके विभाग के अनुसार जिम्मेदारी दी गई है। सीडीओ चांदनी सिंह ने बताया कि सभी 22 अधिकारियों को उनके विभाग के अनुसार और सभी ब्लॉकों के बीडीओ को जिम्मेदारी दी गई है। निर्देशित किया जो जिम्मेदारी दी गई है प्राथमिकता के अनुसार कार्य किया जाए।
----------------
इन कार्यक्रमों से अधिकारी हिंडन को कराएंगे निर्मल
बीएसए हिंडन क्षेत्र के गांवों में परिषदीय विद्यालयों के बच्चों और डीआईओएस इंटर और स्नातक, पैरास्नातक विद्यार्थियों से हिंडन की स्वच्छता के लिए प्रचार-प्रसार करेंगे। सीएमओ स्वास्थ्य कैंप से स्वास्थ्य परीक्षण करेंगे। डीपीओ आंगनबाड़ी केंद्रों में जाकर बच्चों का वजन, लंबाई ओर स्वास्थ्य परीक्षण करेंगे। वन अधिकारी वृक्षारोपण करेंगे। भूमि संरक्षण अधिकारी जमीनों को समतलीकरण, बांध, खेत-तालाब परियोजनाओं का चिह्निकरण सुनिश्चित करेंगे। कृषि उपनिदेशक जैविक खाद बनाने एवं उसका उपयोग करने, रसायनिक उर्वरकों का काम प्रयोग करने, ठोस अपशिष्टों के निस्तारण के संबंध में बताएंगे। अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई गांवों के तालाब पानी से भरवाएंगे। उनमें गंदा पानी न जाए, जिससे तालाबों का ऑक्सीजन युक्त पानी प्रभावित न हो। सीवीओ पशुओं के कैंप लगाकर जांच करेंगे। जल निगम के अधिशासी अभियंता पेयजल परियोजनाओं को दुरुस्त करेंगे। जिला युवा कल्याण अधिकारी एवं जिला क्रीड़ा अधिकारी हिंडन के किनारे गांवों के युवक एवं महिला मंगल दल के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जागरूक करें। जिला उद्यान अधिकारी गांव के लोगों को बागवानी की जानकारी देंगे। फल संरक्षण के प्रति जागरूक करेंगे। गन्ना विभाग किसानों को गन्ने की ऐसी प्रजाति से अवगत कराएंगे जिसमें पानी की खपत कम हो। स्प्रिंकल सिस्टम से सिंचाई के प्रति जागरूक करेंगे। डीसीओ साफ सुथरा खाद्यान्न उपलबध कराएंगे। विद्युत विभाग रोस्टर अनुसार विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करेगा। एनआरएलएम महिला समूहों को सशक्त बनाएंगे। मनरेगा से रोजगार उपलब्ध कराया जाए। आबकारी अधिकारी अवैध शराब पर प्रतिबंध लगाएंगे। डीआईओ स्वच्छता के लिए व्यापक प्रचार कराएंगे। क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भ्रमण कर हिंडन में गंदा पानी जाने से रोकेंगे और हिंडन के पानी की निरंतर जांच कराएंगे। प्रभारी अधिकारी नगर निकाय यह सुनिश्चित करेंगे कि गंदा पानी हिंडन में न जाए। सभी बीडीओ यह सुनिश्चित करेंगे क्या-क्या कार्य हुआ और कौन-कौन अधिकारी आए है इसकी आख्या देंगे।
विज्ञापन
---------------
आज मेरठ में कार्यशाला, शामिल होंगे प्रधान
बागपत। मंडलायुक्त के निर्मल हिंडन अभियान के तहत मेरठ के सुभारती विश्वविद्यालय में हो रही कार्यशाला में जिले से 44 प्रधान शामिल होंगे। इसके लिए जिला पंचायत राज विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। सीडीओ और डीएम भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।