फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   विद्युत निगम के खिलाफ किसानों ने भड़ास निकाली

विद्युत निगम के खिलाफ किसानों ने भड़ास निकाली

Thu, 29 Mar 2018 12:56 AM IST
Updated Thu, 29 Mar 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
विद्युत निगम के खिलाफ किसानों ने भड़ास निकाली
छपरौली (बागपत)।
विज्ञापन

किसानों ने विद्युत निगम के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। किसानों ने कहा निगम उपभोक्ताओं के साथ सरासर अन्याय कर रहा है, इसको अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा यदि विद्युत निगम के अफसरों ने दो अप्रैल तक समस्या का समाधान नहीं किया तो किसान कलक्ट्रेट पर धरना और प्रदर्शन करेंगे।

क्षेत्र के आदर्श नंगला सिनौली के आदर्श वैदिक विद्यालय इंटर कॉलेज में नरेंद्र राणा के नेतृत्व में किसानों की पंचायत हुई। इसमें भाकियू के मंडल उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने कहा कि विद्युत निगम द्वारा केवल बागपत जिले के किसानों के नलकूपों की पावर बढ़ाई जो नियम के विरुद्ध रही । इस बारे में किसानों ने जब आरटीआई के तहत जवाब मांगा तो जवाब आया जनपद के 22 हजार किसानों के साथ गलत किया । बिजली के बिल बढ़ाने का भी पुरजोर विरोध किया । इसमें कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में अनमीटर्ड उपभोक्ताओं का एक माह का बिल जो पहले 2 किलोवाट का 360 रुपये आता था अब इसे बढ़ाकर 820 रुपये किया जा रहा है और प्रति यूनिट भी बढ़ाकर 3 रुपये से 5 रुपये तक किया। बागपत जनपद को एनसीआर में बताकर किसानों के 10 वर्ष पुराने ट्रैक्टर को बंद कराने का फरमान भी किसानों के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि किसानों कर्ज पर ट्रैक्टर लेकर उसे 10 वर्ष तक किस्त जमा करता है ऐसी दशा में फिर नया ट्रैक्टर ले तो उसकी तो पूरी उम्र कर्ज उतारने में बीत जाएगी। वक्ताओं ने कहा कि इसके खिलाफ जन आंदोलन किया जाएगा। पंचायत की अध्यक्षता बृजपाल तोमर ने की। संचालन जयबीर ने किया। इसमें चौबीसी के चौधरी सुभाष चौधरी, कालूराम, बिजेंद्र, रामपाल, बलवान सिंह, नरेश, बलजोर सिंह, इंद्र, रामफल, सोनू, रामकिशन, राजकुमार, हरबीर, राजीव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed