फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   एनसीसी कैडेटों ने रैली निकालकर लोगों को जागरुक किया

एनसीसी कैडेटों ने रैली निकालकर लोगों को जागरुक किया

Fri, 23 Mar 2018 01:08 AM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
एनसीसी कैडेटों ने रैली निकालकर लोगों को जागरुक किया
बड़ौत (बागपत)। 74 यूपी वाहिनी एनसीसी कैडेटों ने बृहस्पतिवार को जल बचाओ, जीवन बचाओ पर रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन

रैली से पूर्व आयोजित गोष्ठी में कमान अधिकारी कर्नल विक्रम उप्पल ने कहा कि जल बचाना है और भविष्य को जल संकट से बचाना है तो हम सभी को जागरूक होना पड़ेगा। रैली में कैडेट हाथ में स्लोगन लिखी तख्तियां व पानी बिना जीवन नहीं, जल है तो कल है, जल जीवन का अनमोल रत्न है इसे बचाने का करो जतन आदि नारे लगाते चले। रैली में सूबेदार जसवंत सिंह, सूबेदार कुशल, चीफ अफसर निरंकार, विपिन, अशोक, मनोज, मंगल सिंह, अरविंद, राजेंद्र शर्मा, नाहर सिंह, परमेंद्र, घनश्याम शर्मा, ओमपाल, करम प्रताप, अतर पाल आदि रहे।

विश्व जल दिवस पर एस्त्रो के अंतर्गत कमला नगर मेें जल साक्षरता अभियान का आयोजन किया, इसमें मोहल्ले की 70 महिलाओं एवं बच्चों ने भाग लिया। एस्त्रो के संस्थापक संजय राणा ने लघु फिल्म के माध्यम से जल की उपलब्धता, आवश्यकता, प्रदूषण, निवारण एवं मान्यताओं के नाम पर रूढ़िवादिता पर चर्चा की। सुषमा रानी ने महिलाओं से साफ-सफाई रखने का आह्वान किया। उधर डायनामिक एजुकेशनल सोशल वेलफेयर संस्था ने जलालपुर गांव में विश्व जल दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया । संस्था के सचिव डॉ. यासीन, आस मोहम्मद ने कहा कि प्रकृति हमें जल संपदा एक चक्र के रूप में प्रदान करती है। हम भी इस चक्र का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। चक्र को गतिमान रखना हमारी जिम्मेदारी है। जीवन यापन के लिए पानी का संरक्षण करना ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed