{"_id":"5a8b29c74f1c1b28428b64ae","slug":"81519069639-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिनौली के किसानों का मलकपुर चीनी मिल में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिनौली के किसानों का मलकपुर चीनी मिल में हंगामा
Updated Tue, 20 Feb 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
सिनौली गांव के किसानों ने गत एक सप्ताह से मलकपुर चीनी मिल द्वारा इंडेंट जारी न करने के विरोध में सोमवार को मिल में हंगामा किया। किसान जल्द इंडेंट जारी न करने पर आंदोलन की चेतावनी देते हुए लौट गए।
सोमवार को समाजसेवी और किसान नेता विपिन पूनिया के नेतृत्व में काफी संख्या मेें किसान मलकपुर चीनी मिल पहुंचे और हंगामा किया। कहा कि गत एक सप्ताह से मिल प्रशासन द्वारा इंडेंट जारी नहीं किया जा रहा है, जिस कारण किसानों का गन्ना खेतों मेें खड़ा सूख रहा है। बार-बार मिल अफसरों से शिकायत की जा रही है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने मिल कर्मचारियों को भी खरी-खोटी सुनाई। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इंडेंट जारी नहीं किया गया तो वे आंदोलन करेंगे। मौके पर योगेंद्र प्रधान, हरेंद्र पहलवान, क्षेत्र पंचायत सदस्य राजीव मान, विपिन, राजकुमार, राजवीर डबास, रोहित मान शामिल रहे।