{"_id":"5a6e1b984f1c1bd34b8b5864","slug":"81517165464-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शूंटिग में रोजगार के अवसर बहुत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शूंटिग में रोजगार के अवसर बहुत
Updated Mon, 29 Jan 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
खेल इंडिया शूटिंग ट्रेनिंग एकेडमी बड़ौत में रविवार को कार्यक्रम आयोजित किया । इसमें शामिल मुख्य अतिथि अर्जुन अवार्डी सतेंद्र कुमार ने शूटरों का मार्गदर्शन किया और मेधावी शूटरों को सम्मानित किया।
खेल इंडिया ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि अर्जुन अवार्डी सत्येंद्र कुमार, ट्रस्ट के अध्यक्ष भगत सिंह तोमर और विपिन दागी ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। मुख्य अतिथि अर्जुन अवार्डी सत्येंद्र ने कहा कि पुराने जमाने में खिलाड़ी सुविधाओं के लिए तरसते थे, लेकिन वर्तमान समय में खिलाड़ियों को सुविधाएं मिल रही है। अभिभावक भी हमेशा आपके साथ खडे़ रहते हैं। इसके बाद भी आबादी के सापेक्ष खिलाड़ियों की संख्या बहुत कम है। वजह सही समय पर खिलाड़ियों को मार्गदर्शन नहीं मिल पाता। कहा कि शूटिंग मेें रोजगार के बहुत से अवसर है। बागपत ही नहीं अन्य जिलों से बहुत से शूटर देश और विदेश में सरकारी नौकरी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉटकट नहीं है। उन्होंने कहा कि बागपत की भूमि क्रांतिकारियों की भूमि है। खिलाड़ियों का नैतिक जिम्मा अपने आपको स्वस्थ रखना भी है, क्योंकि स्वस्थ शरीर मेें स्वस्थ मस्तिष्क बसता है। उन्होंने शूटरों को शूटिंग के टिप्स दिएं। इस दौरान ट्रस्ट के अध्यक्ष भगत सिंह तोमर ने मुख्य अतिथि अर्जुन अवार्डी सत्येंद्र को शॉल भेंटकर सम्मानित किया। इसमें खेल इंडिया ट्रस्ट के क्रांति मोर्चा प्रभारी मनीष तोमर, एकेडमी के कोच नवीन, अक्षित तोमर, परम, सचिन, विवेक, शुभम, कुनाल, वंश, सुमित, छायांक आदि रहे।