{"_id":"5a63a16a4f1c1b86268b573f","slug":"81516478826-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी नाली और खाद के गड्ढे से कब्जा हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी नाली और खाद के गड्ढे से कब्जा हटाया
Updated Sun, 21 Jan 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। एंटी भूमाफिया टीम ने मुकारी, बिहारीपुर और खेड़की गांव से सरकारी नाली, खाद के गड्ढे और ग्राम समाज की भूमि को कब्जा मुक्त कराया। जमीन को प्रधान के सुपुर्द किया । पापुलर के पेड़ों के कटान कराने के बाद राज कोष में धनराशि जमा कराने के निर्देश दिए।
शनिवार को एंटी भूमाफिया की टीमों ने अलग-अलग गांवों में अभियान चलाकर सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराया। टीम के प्रभारी कानूनगो रोहित तोमर के नेतृत्व में लेखपाल की टीम ने बिहारीपुर गांव में पुलिस फोर्स को साथ लेकर सरकारी सिंचाई की नाली को कब्जा मुक्त कराया। इस दौरान टीम की किसानों के साथ नोकझोंक हुई। टीम ने चेतावनी दी यदि सरकारी कार्य में हस्तक्षेप किया तो कानूनी कार्रवाई होगी। इसके बाद विरोध कर रहे किसान शांत हो गए। टीम ने सिंचाई नाली से कब्जा हटवाया। टीम ने खाद के गड्ढे की जमीन से भी कब्जा हटवाया। खेड़की गांव से सिंचाई नाली को कब्जा मुक्त कराया । इस दौरान विनोद शर्मा, रवि कुमार, संजीव जैन, सुशील शर्मा, वीरेंद्र यादव आदि रहे।
दूसरी टीम कुलदीप राठी के नेतृत्व में मुकारी गांव पहुंची। वहां से सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराया। गेहूं की बुआई की हुई और 30-35 पापुलर के पेड़ मिले। जमीन को प्रधान के सुपुर्द किया। पेड़ों से होने वाली आमदनी को राजकोष में जमा करने के निर्देश दिए। उनके साथ जितेंद्र, विनोद, सचिन, अनिल जानी, कालीचरण मौजूद रहे।