फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई मकर संक्रांति

धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई मकर संक्रांति

Mon, 15 Jan 2018 12:54 AM IST
Updated Mon, 15 Jan 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई मकर संक्रांति
बागपत। जिलेभर में मकर संक्रांति का धूमधाम के साथ मनाई गई। विभिन्न स्थानों पर हवन और पूजन हुआ। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने खिचड़ी का प्रसार किया। विभिन्न स्थानों पर पतंग उड़ाई गई। मंदिरों में लोगों ने पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

रविवार को मकर संक्रांति हर्षोल्लास के साथ मनी । इस मौके पर पूजा अर्चना के बाद खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया । जगह-जगह हवन का आयोजन हुआ। इसमें श्रद्धालुओं ने आहुतियां दी। धर्म संघ संस्कृत विद्यालय गौरीपुर निवाड़ा यमुना पुल में मकर संक्रांति पर यमुना में स्नान किया। इसके बाद खिचड़ी का प्रसाद बांटा।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य प्रवीण पुलस्त ने बताया कि पुरुष कर्म फल की इच्छा का त्याग कर सदैव शुभ कर्म करता रहता है। परोपकार ही जिसके जीवन का ध्येय है। वहीं सच्चा महापुरुष होता है। सूर्य आज धन राशि से परिवर्तन करके मकर राशि में प्रवेश करेगा। आज से उत्तरायण प्रारंभ होगा। शुभ कर्म शुरू हो जाएंगे। इस दिन यज्ञ करने से कष्टों का निवारण होता है। मुकेश, चौधरी सुभाष, रामजीराम, अजय वशिष्ठा, अरविंद, योगेंद्र शास्त्री, सचिन शास्त्री, दुर्गेश, सुषांत, प्रमोद शास्त्री मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंडित राजकुमार शास्त्री ने बताया कि जब सूर्य एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है तब संक्रांति होती है। संक्रांति के दिन सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण की तरफ जाता है और इसी समय खर मास का अंत होता है। खर मास को अशुभ काल माना जाता है। इसके समाप्त होते ही शुभ कार्यों की शुरुआत हो जाती है। सूर्य उत्तरायण में आ जाता है यानी उत्तरी गोलार्द्ध में आना शुरू हो जाता है। मौसम में भी बदलाव आता है। इससे रात छोटी और दिन बड़े होने लगते हैं। इस दिन जब सूर्य गोचर करता है तो वो पृथ्वी के नजदीक आने लगता है।
रमाला/अमीनगर सराय/अग्रवाल मंडी टटीरी। किशनपुर बराल गांव स्थित बस स्टैंड पर 551 कन्याओं का दयालु परिवार की और से गर्म कपड़े वितरित किए । खिचड़ी का प्रसाद बांटा। राकेश कुमार दयालु, अनीता दयालू, बबीता, अनिल शर्मा, राजकुमार, राजू, मीनाक्षी मौजूद रहे। अमीनगर सराय कस्बे में संघ परिवार ने मकर संक्रांति पर खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया । इसमें बजरंग दल, स्वयं सेवक, विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता का सहयोग रहा। विनोद खिंदौड़ा, मुन्ना लाल गर्ग, संजय अग्रवाल, अरुण मंगल, आकाश पूरा, अरुण पूरा, श्याम सुंदर गर्ग, विनोद अग्रवाल, देवेंद्र गर्ग मौजूद रहे। अग्रवाल मंडी टटीरी में विभिन्न स्थानों पर खिचड़ी का प्रसाद बांटा गया है। युवकों ने पतंग उड़ाई। पूजा अर्चना कर ईश्वर से प्रार्थना की गई।
खेकड़ा क्षेत्र में मकर संक्रांति पर समाजसेवियों ने चार हजार लोगों को कंबल एवं खिचड़ी वितरण कर धर्म लाभ उठाया। इस मौके पर नगर पालिका की चेयरमैन ने कहा कि गरीब असहायों की सेवा से बढ़कर कोई पुनीत कार्य नहीं हो सकता।

रविवार को नगर में पाठशाला मार्ग पर नाले के समीप श्री बालाजी सामाजिक सेवा संगठन के तत्वावधान में मकर संक्रांति पर कंबल एवं खिचड़ी वितरण कार्यक्रम का सुबह आठ बजे आयोजन किया। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि खेकड़ा नगर पालिका की चेयरमैन संगीता धामा ने किया। इसमें संगीता धामा ने कहा समाज सेवियों को निरंतर गरीब की मदद करते रहना चाहिए । कार्यक्रम में चार हजार से अधिक लोगों को कंबल बांटे। भीड़ अधिक होने के कारण लोगों को लाइन में लगाने के लिए पुलिस कर्मी मौजूद रहे। इस दौरान बालाजी सामाजिक सेवा संगठन के चौधरी गुल्लु धामा, सोनू चौहान, राजू यादव, रामबीर धामा, सुखपाल सिंह सभासद, मुनेश कुमार शर्मा, धर्मेंद्र धामा, मनबीर सिंह प्रबंधक, धर्मपाल शर्मा, रामकुमार धामा, प्रमोद पहलवान, लीलू धामा, अरविंद फौजी, उदयबीर सिंह, संजय धामा आदि रहे। इसके अलावा नगर क्षेत्र में मकर संक्रांति पर समाजसेवियों ने लोगों को खिचड़ी का वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed