{"_id":"5a527a644f1c1bd3178b57a9","slug":"81515354724-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद सिपाही के घर शोक संवेदना देने वालों का लगा रहा तांता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद सिपाही के घर शोक संवेदना देने वालों का लगा रहा तांता
Updated Mon, 08 Jan 2018 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
एक लाख के ईनामी साबिर जधेड़ी के साथ हुई मुठभेड़ में शहीद सिपाही अंकित तोमर के पैतृक गांव वाजिदपुर में रविवार को भी शोक संवेदना देने वालों का तांता लगा रहा। दूसरी तरफ शहीद के पैतृक गांव में सोमवार को शोकसभा होगी।
रविवार को भी शहीद अंकित तोमर के पैतृक गांव वाजिदपुर के लोग शोक में डूबे रहे और घर के बाहर शोक संवेदना देने आए लोग उसकी बहादुरी की चर्चा करते रहे। रविवार को इंटरनेशनल कबड्डी प्लेयर मलकपुर निवासी नितिन तोमर और उनके साथ रूपेश मलिक सहित अन्य खिलाड़ी शहीद के घर पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। शहीद के पैतृक गांव वाजिदपुर में सोमवार को शोकसभा होगी। जिला प्रशासन के सूत्रों के अनुसार शहीद के घर पर सोमवार को होने वाली शोकसभा में हजारों लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। इसी को ध्यान में रखकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तैयारी कर चुके हैं।