फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   छपरौली में बनें पुल, काठा में भी चाहिए इंतजाम

छपरौली में बनें पुल, काठा में भी चाहिए इंतजाम

Mon, 01 Jan 2018 01:09 AM IST
Updated Mon, 01 Jan 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
छपरौली में बनें पुल, काठा में भी चाहिए इंतजाम
बागपत। छपरौली में यमुना पर पुल किसानों की सबसे बड़ी उम्मीद है। हरियाणा को जोड़ने वाले इस पुल की मांग कई दशक से चल रही है। कई बार घोषणाएं हुई, लेकिन बात आगे नहीं बढ़ी। इसके अलावा यमुना में काठा गांव में भी ग्रामीण पुल की मांग कर रहे हैं। काठा के ग्रामीणों का कहना है कि उनकी हजारों बीघा जमीन यमुना के पार हैं। कृष्णा नदी पर भी ग्रामीण कई जगह पुल की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

छपरौली में यमुना पर पुल निर्माण की मांग पुरानी है। विधानसभा चुनाव से पहले पिछले वर्ष हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने पिछले वर्ष 22 दिसंबर को पानीपत में भूमि पूजन किया। इस साल पुल बन गया तो किसानों को लाभ होगा। गन्नौर की अंतरराष्ट्रीय फल और सब्जी मंडी तक आवागमन में आसानी हो जाएगी। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सांसद सत्यपाल सिंह कहते हैं कि पुल का निर्माण कराना उनकी प्राथमिकता में है। इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। दोनों राज्यों में अब भाजपा की सरकार है। इससे जल्द ही इस मांग के पूरी हो जाने की उम्मीद है। उधर, काठा गांव में नाव हादसे के बाद यहां भी ग्रामीण पुल की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि हजारों बीघा जमीन यमुना के पार है। नाव हादसे में 19 लोगों की मौत के बाद भी प्रशासन ने अब तक कोई इंतजाम ग्रामीणों के लिए नहीं किया है। इसी तरह कृष्णा नदी पर रहतना औ गांगनौली में भी पुल की मांग चल रही है। उम्मीद है कि छपरौली पुल का निर्माण लोकसभा चुनाव से पहले शुरू हो जाएगा, इसने बनने से क्षेत्रीय लोगों को राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed