बागपत। बीएसए योगराज सिंह ने कहा स्कूलों में नामांकन से कोई भी दिव्यांग बच्चा वंचित नहीं रहना चाहिए। सोमवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने समेकित शिक्षा से जुड़े अध्यापकों की बैठक ली। बच्चों की प्रगति के बारे में जानकारी की। कम नामांकन पर फटकार भी लगाई। उन्होंने कहा कोई भी दिव्यांग बच्चा पढ़ाई के बिना छूटना नहीं चाहिए। गांवों में घूमकर ज्यादा से ज्यादा बच्चों का नामांकन विद्यालयों में कराए ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रह सके। निर्देश दिए। समेकित शिक्षा के नोडल सहायक प्रदीप कुमार, योगेश कुमार, विकास कुमार, राजपाल सिंह, कविता शर्मा, सीमा खुल्लर, लता देवी, लोकेश तोमर, राजकुमार वर्मा, बबीता शर्मा, परवेज आलम, अमित शर्मा, संजय यादव, अमित कुमार आदि रहे।