फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सिविल सर्विस के अफसर देंगे बड़ौत में निशुल्क टिप्स

सिविल सर्विस के अफसर देंगे बड़ौत में निशुल्क टिप्स

Sat, 02 Dec 2017 12:46 AM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
सिविल सर्विस के अफसर देंगे बड़ौत में निशुल्क टिप्स
बागपत। दिल्ली की सेथु फाउंडेशन के तत्वावधान में आईएएस, आईपीएस समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को बड़ौत में सिविल सर्विस के अफसर तीन दिसंबर को टिप्स देंगे। इसके लिए दो लिखित परीक्षा होगी। पहले दस स्थान प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को पारितोषिक दिया जाएगा।
विज्ञापन

सेथु फाउंडेशन नई दिल्ली के मैनेजिंग ट्रस्टी डॉ. ईश्वर सिंह ने बताया तीन दिसंबर को बड़ौत के जैन स्थानकवासी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में निशुल्क कार्यशाला होगी। इसमें मुख्य अतिथि द्रोणाचार्य अवार्डी चौधरी महावीर सिंह फोगाट और विशिष्ट अतिथि पूर्व चेयरमैन यूजीसी डॉ. प्रो. वेदप्रकाश होगा। इसमें आईपीएस ऋचा तोमर, आईआरएससी एंड सीई सत्यवीर सिंह, विनीत आर्य, सचिन अहलावत, प्रमोद श्योरान और स्वाति भानवाल, आईआरएस आईटी अंशुल खत्री और निशि चौधरी, आईईएस पंकज सांगवान, राजगुरु, जितेंद्र, आईटीएस बेगराज सिंह और यूपीपीसीएस प्रवीण मलिक अभ्यर्थियों को टिप्स देंगे। इसके लिए रविवार को ही सुबह साढ़े नौ बजे दो लिखित परीक्षा होगी। पंजीकृत अभ्यर्थियों ही परीक्षा में शामिल होंगे। इसके लिए रविवार को 11 बजे तक भी पंजीकरण होगा। इसमें प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वालों को 3100, 2500 और 2100 व शेष दसवें स्थान तक के अभ्यर्थियों को 500 रुपये पारितोषिक दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed