फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   महिलाएं घूंघट से निकलीं तो बदल देंगी समीकरण

महिलाएं घूंघट से निकलीं तो बदल देंगी समीकरण

Wed, 29 Nov 2017 01:22 AM IST
Updated Wed, 29 Nov 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
महिलाएं घूंघट से निकलीं तो बदल देंगी समीकरण
बागपत। निकाय चुनाव में महिला मतदाता भी निर्णायक साबित हो सकती हैं। बागपत में महिला मतदाताओं की संख्या 96 हजार है। घूंघट से निकलकर मतदान केंद्रों तक पहुंची तो किसी भी प्रत्याशी का समीकरण बनाने और बिगाड़ने में महिला वोटर सक्षम है। अमीनगर सराय में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों के आसपास ही है।
विज्ञापन

जिले की तीन पालिका और पांच नगर पंचायत के लिए बुधवार को मतदान होगा। मतदाताओं की संख्या 2,08,785 लाख है। इनमें पुरुष मतदाता 1,12,630 लाख है और महिलाओं की संख्या 96155 है। जाहिर है कि चुनावी जीत हार में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। अमीनगर सराय की बात करें तो यहां पर पुरुष मतदाताओं की संख्या 3936 है, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 3580 है। यानी अंतर सिर्फ 356 मतों का ही है। यही वजह है कि बागपत, बड़ौत पालिका क्षेत्र ही नहीं, बल्कि अन्य क्षेत्रों में भी महिला मतदाताओं को लुभाने के लिए महिलाओं की विशेष टीम मैदान में उतारी गई थी। यह टीमें घर-घर जाकर महिलाओं को वोट के लिए अपने-अपने पक्ष में करने में जुटी रहीं। अब आ पहुंची है। महिलाएं घूंघट से निकलकर मतदान केंद्रों तक पहुंची तो निर्णायक साबित होंगी। अग्रवाल मंडी टटीरी कसबे में मतदाताओं की संख्या का अंतर भी करीब पांच सौ है।
विज्ञापन

-----------------
इनसेट
किस निकाय में कितनी महिला
निकाय महिला
बागपत 17284
बड़ौत 37529
खेकड़ा 14759
टटीरी 5354
छपरौली 7099
दोघट 5314
टीकरी 5236
सराय 3580
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed