{"_id":"5a0c99164f1c1bf2538bd15f","slug":"81510775062-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केनरा बैंक में विद्युत उपकरण फुंकने से कार्य ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केनरा बैंक में विद्युत उपकरण फुंकने से कार्य ठप
Updated Thu, 16 Nov 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
केनरा बैंक में विद्युत उपकरण फुंकने से कार्य ठप
दोघट/ दाहा (बागपत)।
केनरा बैंक शाखा दाहा में 11 हजारी विद्युत करंट आ जाने से बिजली के उपकरण फुंक गए। इससे बैंक में सभी कार्य ठप हो गए। इससे खातेदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
क्षेत्र में चीनी मिलों के गन्ना क्रय केंद्रों से गन्ना ट्रैक्टर-ट्राली और ट्रकों में भरकर जाता है, जो ओवर लोड होते है और जगह-जगह मार्गों के ऊपर से गुजर रही 11 हजारी विद्युत लाइन में उलझ जाते है। इससे लाइनों में फाल्ट होना आम बात हो गई। बुधवार को दाहा में बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग के ऊपर से गुजर रही 11 हजारी विद्युत लाइन के तार गन्ने से भरे ट्रक में उलझ गए और लाइन में फाल्ट हो गया। फाल्ट होने के कारण केनरा बैंक दाहा में अचानक 11 हजारी का बिजली करंट आ गया और बैंक में लगे सभी विद्युत उपकरण फुंक गए और कार्य ठप हो गया। बैंक में लेन-देन करने आए क्षेत्रवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।