{"_id":"5a035db84f1c1ba7678ba52d","slug":"81510170040-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगली जानवरों से निजात के लिए मिलेगी छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगली जानवरों से निजात के लिए मिलेगी छूट
Updated Thu, 09 Nov 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। एडीएम वित्त लोकपाल सिंह ने कहा वन रोज और जंगली सूकर को मारने के लिए प्रशासन की ओर से परमिट जारी होंगे। इसके लिए अफसरों को निर्देशित किया।
कलक्ट्रेट सभागार में एडीएम ने वन विभाग के साथ अन्य अफसरों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि नील गाय और जंगली जानवर किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसके लिए परमिट दिए जाएंगे, ताकि किसान इन जानवरों से होने वाले नुकसान से मुक्ति पा सकें। डीएम की ओर से गठित समिति किसान से आवेदन पत्र ब्लॉक स्तरीय कृषि अधिकारी के माध्यम से लेगी। संयुक्त रुप से अनुज्ञा पत्र जारी होगा, इसके आधार पर परमिट जारी होगा। ऐसे लाइसेंसधारी जिनके पास रायफल हो या 12 बोर की बंदूक हो और इसके लिए इच्छुक हो, इसके लिए पैनल भी समिति तैयार करेगी। जिला वन अधिकारी अरुण कुमार ने बताया नव रोज और जंगली सुकर को नष्ट करने की कार्रवाई वन क्षेत्र में नहीं होगी। मृत जानवरों को जलाया नहीं जाएगा।
ब्लेड के तारों से घायल गाय का बछड़ा मरा
बागपत। फसलों की सुरक्षा के लिए लगाए ब्लेड के तार आवारा पशु कटकर घायल हो गए। बंदपुर गांव में गाय का बछड़ा गंभीर घायल हो गया था, इसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। इससे गांव में रोष है। आर्यव्रत ने बताया कि पशु पालक गाय के बछड़ों को खुले में छोड़ देते हैं। इस पर प्रतिबंध लगना चाहिए। आर्यदेव, पप्पू, शैलेंद्र, अजय, सतेंद्र, आर्यव्रत ने प्रशासन से गौवंश को छोड़ने वालों पर कार्रवाई की मांग की।