फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   साड़ से टकराई बाइक, दो दोस्तों की मौत

साड़ से टकराई बाइक, दो दोस्तों की मौत

Mon, 24 Jul 2017 12:03 AM IST
Updated Mon, 24 Jul 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
साड़ से टकराई बाइक, दो दोस्तों की मौत
खेकड़ा/चांदीनगर (बागपत)। गाजियाबाद में बहन की कोथली देकर घर लौट रहे दो दोस्तों की बाइक के सामने सुराना पुल के पास सांड़ आ गया। इससे बाइक सवार दोनों दोस्त जमीन पर गिर गए। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे की सूचना मिलते ही कस्बावासी शोक में डूब गए।
विज्ञापन

कस्बा खेकड़ा के मोहल्ला चक्रसेन निवासी सुनील (28) अपने दोस्त कुलदीप उर्फ लाला (25) के साथ बाइक पर सवार होकर गाजियाबाद के जलालाबाद गांव में अपनी बहन की श्रावण की कोथली लेकर गया था। दोनों शनिवार की रात में बाइक पर सवार होकर वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही सुराना पुल के पास पहुंचे, तभी अचानक बाइक के सामने सांड़ आ गया। इससे उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और जमीन पर गिर गए। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने हादसे की पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे। रविवार को दोपहर करीब ढाई बजे दोनों के शव कस्बे में पहुंचे। गमगीन माहौल में परिजनों ने दो शवों का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन


सुनील के हैं दो बच्चे
खेकड़ा। मृतक सुनील के एक बेटा और एक बेटी है। जबकि कुलदीप अविवाहित है। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पूरा कस्बा शोक में डूबा हुआ है।

हेलमेट लगाए होते तो बच सकती थी जान
खेकड़ा। दोनों युवक हेलमेट लगाए हुए नहीं थे। उनके सिर में गंभीर चोट लगने से ही उनकी जान गई है। आशंका जताई जा रही है कि यदि वे हेलमेट लगाए होते तो उनकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed