{"_id":"595e92684f1c1b40108b4631","slug":"81499370088-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक को गैरहाजिर मिले एएनएम और फार्मेसिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक को गैरहाजिर मिले एएनएम और फार्मेसिस्ट
Updated Fri, 07 Jul 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने दाहा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक को एएनएम और फार्मेसिस्ट नहीं मिले। विधायक को अस्पताल में अन्य कई खामियां भी मिली। विधायक ने सीएमओ को दाहा में महिला चिकित्सक की तैनाती करने को कहा।
विधायक ने निरीक्षण के दौरान हाजिरी रजिस्टर, स्टॉक रजिस्टर के अलावा भवन और परिसर को देखा। भवन में जगह जगह गंदगी देखकर नाराजगी जताई। विधायक ने बताया मौके पर एएनएम नहीं मिली और न ही फार्मेसिस्ट मिला। अस्पताल की चारदीवारी दो तरफ से गिर चुकी है। स्वास्थ्य केंद्र के फील्ड में घास उगी है। विधायक महिला कक्ष के बिस्तर में सीलन और गंदगी देख नाराज हुए और फोन करके मामले से सीएमओ को अवगत कराया। विधायक को निरीक्षण के दौरान स्टाक रजिस्टर में चढ़ाई दवाओं में भी अंतर मिला। विधायक ने सीएमओ से दाहा में एक महिला चिकित्सक को तैनात करने को कहा। उन्होंने कहा दाहा पीएचसी में महिला मरीजों की देखभाल के लिए कोई महिला चिकित्सक नहीं है। पीएचसी प्रभारी डॉ. अवधेश कुमार ने विधायक को बताया फार्मेसिस्ट बैठक में भाग लेने गए हैं। जबकि एएनएम पोलियो ड्यूटी में लगी हैं।