{"_id":"59418f994f1c1b2f7b8b4743","slug":"81497468825-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेई पर हमला प्रकरण......","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेई पर हमला प्रकरण......
Updated Thu, 15 Jun 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। कोताना रोड स्थित एक्सईएन प्रथम कार्यालय पर बुधवार को विद्युत मजदूर पंचायत के पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें आए दिन विद्युत कर्मचारियों पर हो रहे हमलों की निंदा की गई।
पंचायत के जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह तोमर और जिला मंत्री सुरेंद्र तोमर ने कहा कि दबंग लोग आए दिन सरकारी कार्यों में बाधा डालते रहते हैं। कर्मचारियों के साथ अभद्रता करते हुए हमला कर रहे हैं। 12 दिन पूर्व औद्योगिक पुलिस चौकी पर जेई के साथ अभद्रता की गई थी। इसके पांच दिन बाद सिनौली गांव के पास डिवीजन प्रथम आ रहे विद्युत कर्मचारियों पर हमला बोलकर तीन लाख कैश लूट लिया था। अब धनौरा टीकरी गांव मेें कनेक्शन जोड़ने गए अवर अभियंता पर जानलेवा हमला किया गया। उन्होंने सर्वसम्मत्ति से पुलिस प्रशासन को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन दिन का समय दिया। उसके बाद पंचायत के पदाधिकारी सप्लाई ठप कर आंदोलन करेंगे। मौके पर संजीव तोमर, सुखदेव पंवार, सतेंद्र पंवार, खलील, सुनील, प्रमोद, आरिफ, एसडीओ रितेश्वरबुध, संजीव, आलोक शामिल रहे।
दूसरी तरफ अवर अभियंता विकास कुमार पर हुए जानलेवा हमले के बाद उप जूनियर इंजीनियर संगठन में आक्रोश पनपता जा रहा है। एक्सईएन द्वितीय कार्यालय पर हुई बैठक में पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार न करने पर आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई। मौके पर जिलाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह, संदीप जेई, कवरपाल, रविंद्र, प्रदीप, दिलशाद, अरुण, अमित, अनुज पंवार, सोमपाल, चिंटू, आरिफ, इमरान, राजेश, अशोक शामिल रहे।