{"_id":"5e3718d38ebc3e4b593b8b75","slug":"808-patients-examined-and-distributed-free-medicines-at-the-fair-baraut-news-mrt4667844148","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेले में लगभग 808 मरीजों की जांच हुई दवाइयां दी गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेले में लगभग 808 मरीजों की जांच हुई दवाइयां दी गई
विज्ञापन
मेले में 808 मरीजों की जांच कर बांटी मुफ्त दवाइयां
बड़ौत (बागपत)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र किशनपुर बिराल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कंडेरा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिजरोल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बावली, शहरी स्वास्थ्य केंद्र पट्टी चौधरान एवं शहरी स्वास्थ्य केंद्र पठानकोट पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया।
शिविर में शुगर, ब्लड प्रेशर, टीबी, बुखार, खांसी आदि की जांच की गई। ऐसे मरीजों के नाम दर्ज कर मुफ्त में दवाएं दी गई। मेले में पीएचसी के चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर दवाएं दी। इसमें एएनएम आशाएं और आंगनबाड़ियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आमजन के बेहतर स्वास्थ्य के लिए आरोग्य स्वास्थ्य मेला की योजना की घोषणा तीत माह पहले की थी। इसकी शुरुआत 2 फरवरी को हो गई। यह मेला मार्च तक चलेगा। रविवार को छोड़कर किसी भी दिवस पर मरीज आगामी आयोजित होने वाले आरोग्य स्वास्थ्य मेले में इलाज करा सकेंगे। सहायक मुख्य चिकित्सा अधिकारी और चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विजय कुमार ने मेले में आए मरीजों से कहा कि वे किसी भी पीएचसी पर जाकर उपचार करा सकते हैं। पीएससी किशनपुर बिराल में पूर्व जिला अध्यक्ष संजय खोखर ने मेले का शुभारंभ किया। पीएचसी बिजरोल में विधायक कृष्णपाल मलिक ने मेले का शुभारंभ किया। पीएससी बावली में अमित राणा ने और पीएचसी कंडेरा में प्रधान ने मेले का शुभारंभ किया। मेले में डॉक्टर अश्वनी अरोड़ा, एसीएमओ चिकित्सा अधीक्षक डॉ विजय कुमार एवं अन्य चिकित्सा अधिकारियों के अलावा बीपीएम सचिन मालिक एवं एलएचवी, एएनएम, आशा संगिनी, आशाएं,आंगनबाड़ी वर्कर, हेल्थ सुपरवाइजर आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।