फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   800 cases of corona era will end

कोरोना काल के 800 मुकदमें खत्म होंगे, 1100 लोगों को राहत मिलेगी

Sun, 03 Oct 2021 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
800 cases of corona era will end
बागपत। कोरोना संक्रमण फैलने से रोकने के लिए सरकार द्वारा लॉकडाउन लगाने के बावजूद घरों से बाहर निकलने पर लोगों के खिलाफ मुकदमे किए गए थे। सरकार उन्हें खत्म करने की तैयारी कर रही है। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद यहां दर्ज करीब 800 मुकदमे खत्म होंगे। इससे जिले में 1100 से ज्यादा लोगों को राहत मिलेगी। हालांकि पुलिस ने आदेश आने पर कार्रवाई शुरू करने की जानकारी दी है।
विज्ञापन

कोरोना की पहली व दूसरी लहर में सरकार ने संक्रमण का प्रसार रोकने को लॉकडाउन लगाया था। इसके बावजूद कुछ लोग बेवजह सडक़ों पर घूमने निकले थे। वहीं, कुछ लोगों को जरूरी काम से घर से बाहर निकलना पड़ा। पुलिस ने चेकिंग के दौरान जिनको भी पकड़ा उनके खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया था। बागपत के सभी दस थानों में ऐसे 800 मुकदमा दर्ज किए गए थे। जिनमें 1100 से ज्यादा लोगों को नामजद किया गया था। अब सीएम योगी आदित्यनाथ ने ये सभी मुकदमे खत्म करने की घोषणा की है। जिससे इन 1100 से ज्यादा लोगों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

थाना मुकदमे
बागपत 221
खेकड़ा 65
बड़ौत 270
सिंघावली अहीर 40
चांदीनगर 30
बिनौली 20
दोघट 44
छपरौली 9
बालैनी 33
रमाला 68
वर्जन
लॉकडाउन के दौरान दर्ज मुकदमों को खत्म करने की जानकारी मिली है। हालांकि शासन इस बारे में अभी कोई आदेश नहीं आया है। इसे लेकर जिस तरह का आदेश आएगा, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।-नीरज कुमार जादौन, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed