{"_id":"67fd5f1e92a69ea298044e9f","slug":"78-thousand-farmers-in-the-district-will-get-credit-cards-from-banks-baghpat-news-c-28-1-bpt1004-129747-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: जिले में 78 हजार किसानों के बनेंगे बैंकों से क्रेडिट कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: जिले में 78 हजार किसानों के बनेंगे बैंकों से क्रेडिट कार्ड
Tue, 15 Apr 2025 12:46 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Tue, 15 Apr 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
बागपत। कृषि निदेशालय ने बागपत समेत सभी जिलों के किसानों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड जारी कराने का लक्ष्य दिया है। बागपत में 24 हजार किसानों के नए किसान क्रेडिट कार्ड बनाए जाएंगे। 54 हजार पुराने किसान क्रेडिट कार्डों का नवीनीकरण कराए जाएंगे। यानी कुल 78 हजार से ज्यादा किसानों को फायदा होगा।
कृषि निदेशक डॉ. जितेंद्र कुमार तोमर ने डीएम तथा जिला कृषि अधिकारी को किसान क्रेडिट कार्डों के लक्ष्य की सूची भेजी है। बागपत में सहकारी बैंकों को 5106 किसानों तथा काॅमर्शियल बैंकों को 19222 किसानों के नए किसान क्रेडिट कार्ड बनाने का लक्ष्य मिला है। इस तरह सहकारी बैंकों को 8867 पुराने किसान क्रेडिट कार्डों तथा कॉमर्शियल बैंकों को 45266 पुराने किसान क्रेडिट कार्डों को नवीनीकरण कराने का लक्ष्य मिला है।
निदेशक ने डीएम से कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड जारी कराने तथा वितरण की समीक्षा करें। साफ है कि किसान क्रेडिट कार्ड बनने से किसानों को खेती करने में आर्थिक तंगी आड़े नहीं आएगी। बैंकों से केवल चार प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर कर्ज मिलने से किसानों को साहूकारों की चौखट पर जाने को मजबूर नहीं होना पड़ेगा।