फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   75 pomegranate boxes stolen from shop in fruit market

फल मंडी में दुकान से अनार की 75 पेटी चोरी

Tue, 31 Dec 2019 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
75 pomegranate boxes stolen from shop in fruit market
बड़ौत (बागपत)। अमीनगर सराय रोड स्थित फल एवं सब्जी मंडी में रविवार की रात चोरों ने थोक फल विक्रेता की दुकान का कुंडा काटकर एक लाख का सामान चोरी कर लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। व्यापारियों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर मंडी में सुरक्षा व्यवस्था कराने की मांग की।
विज्ञापन

पट्टी चौधरान निवासी इमरान पुत्र महमूद की अमीनगर सराय रोड स्थित मंडी में फल की दुकान है। रविवार को वह दुकान बंद कर घर चला गया था। रात में उनकी दुकान का कुंडा तोड़कर चोर बैटरी, इनवर्टर, अनार की 75 पेटियां चोरी कर ले गए। इनकी कीमत एक लाख रुपये बताई गई है। सूचना पर बड़ौत व्यापारी संगठन के अध्यक्ष अंकुर जैन के नेतृत्व में मंडी पहुंचे व्यापारियों ने वारदात पर आक्रोश जताया। कहना था कि मंडी में पांच बार चोरी की घटनाएं हो चुकी है। चौकीदार भी नियुक्त है लेकिन वह समय पर नहीं आता है। इसके बाद व्यापारी तहसील पहुंचे और एसडीएम दुर्गेश मिश्र का ज्ञापन देकर सुरक्षा व्यवस्था कराने की मांग की। दुकान मालिक इमरान ने मामले की तहरीर दी है। इस अवसर पर जलालू, शमीम, नदीम, मुन्ना, दानिश, शादाब, देशवीर, साजिद, इमरान, नाजिर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed