{"_id":"60c4fa8f8ebc3e9a23596941","slug":"75-percent-beneficiaries-got-the-vaccine-in-the-district-baghpat-news-mrt542463014","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 75 फीसदी लाभार्थियों ने लगवाया टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 75 फीसदी लाभार्थियों ने लगवाया टीका
विज्ञापन
बागपत। जिले में शनिवार को लक्ष्य के सापेक्ष 75.46 फीसदी लाभार्थियों ने कोरोना का टीका लगवाया। बिनौली ब्लॉक में सर्वाधिक 100 फीसदी और छपरौली में सबसे कम 61.33 फीसदी टीकाकरण हुआ।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एसीएमओ डॉ. दीपा सिंह ने बताया कि शनिवार को नियमित टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 123 केंद्रों पर 10100 लाभार्थियों का टीकाकरण का माइक्रो प्लान तैयार किया था। इनमें से 7621 लाभार्थियों ने केंद्रों में पहुंचकर कोरोना का टीका लगवाया। बागपत ब्लॉक में 1900 के लक्ष्य के सापेक्ष 1411, बड़ौत में 2000 में से 1330, बिनौली 1400 में से 1400, खेकड़ा में 1800 में से 1450 और पिलाना में 1500 में से 1110 और छपरौली में 1500 में से 920 लाभार्थियों ने टीकाकरण लगवाया। संवाद
टीका लगवाने पहुंचे दिल्ली वाले वापस लौटाए
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. श्वेता यादव ने बताया कि शनिवार को केंद्र पर 126 को कोरोना वैक्सीन के टीके लगाए। उन्होंने बताया कि आज कुछ युवा दिल्ली से भी यहां टीके लगवाने आए, लेकिन उनकी आईडी चेक कर उन्हें वापस भेज दिए। दिल्ली से आए युवाओं ने कहा कि हमारा पंजीकरण हो रहा है, प्रभारी ने कहा कि बाहर वालों को टीका लगाने का आदेश नहीं है। टीकाकरण में मुकेश धामा, रीता, अनीता, अन्नू, हेमा आदि का सहयोग रहा।