{"_id":"633f2675082d4b16702d5781","slug":"72nd-in-the-country-and-third-in-the-state-in-swachh-survekshan-rural-baghpat-news-mrt6084016126","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण में देश में 72वां और प्रदेश में तीसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण में देश में 72वां और प्रदेश में तीसरा स्थान
विज्ञापन
फरवरी में स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण टीम ने 26 गांवों में किया था सर्वेक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण में ग्रामीण अंचल में स्वच्छता का दबदबा देखने को मिला। जिसमें स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण में जिले ने देश में 72वां स्थान व प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया।
डीपीआरओ अमित कुमार त्यागी ने बताया कि जल शक्ति मंत्रालय की तरफ से हर वर्ष स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण कराया जाता है। जिसके आधार पर स्वच्छता का आंकलन किया जाता है। जलशक्ति मंत्रालय से चुनी गई एजेंसी गांवों में जाकर सर्वेक्षण करती है, जो सर्वेक्षण से पहले गांवों का चयन करती है। जिसके तहत फरवरी 2022 में स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण की टीम ने जिले के 27 गांवों में जाकर सर्वेक्षण किया। नागरिकों का फीडबैक, प्रशासन की ओर से स्वच्छता के लिए की गई प्लानिंग आदि बिंदुओं को शामिल कर आंकलन किया। इसके आधार पर स्वच्छता सर्वेक्षण की रैकिंग जारी की गई। जिसमें इस बार देश में 72वां और प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया।
इन गांवों में हुआ था स्वच्छ सर्वेक्षण
डीपीआरओ अमित त्यागी ने बताया कि जल शक्ति मंत्रालय से चयनित एजेंसी की टीम ने फैजपुर निनाना, नौरोजपुर गुर्जर, चौहल्दा, ग्वालीखेड़ा, नैथला, असारा, हेवा, किरठल, ख्वाजा नंगला, बाछौड़, बामनौली, तमेलागढ़ी, फजलपुर, पिचौकरा, मुजफ्फरपुर कनवाड़ा, मलकपुर, ओसिक्का, काठा, खट्टा प्रहलादपुर, घटौली, शाहजहांपुर, कोताना, किशनपुर, ढिकाना में स्वच्छ सर्वेक्षण का फीडबैक लिया गया।