फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   फजलपुर मेले में उमड़े श्रद्धालु, प्रसाद चढ़ाकर मन्नतें मांगी

फजलपुर मेले में उमड़े श्रद्धालु, प्रसाद चढ़ाकर मन्नतें मांगी

Sat, 13 Apr 2019 08:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 08:42 PM IST
विज्ञापन
फजलपुर मेले में उमड़े श्रद्धालु, प्रसाद चढ़ाकर मन्नतें मांगी
फजलपुर मेले में श्रद्धालुओं ने प्रसाद चढ़ाकर मन्नतें मांगी
विज्ञापन

बिनौली। चैत्र नवरात्र उपलक्ष्य में फजलपुर सुंदरनगर के मां भगवती दुर्गा देवी मंदिर परिसर में शुक्रवार को दो दिवसीय मेले का शुभारंभ हुआ। मेले के प्रथम दिन क्षेत्रवासियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान भक्तजनों ने मां भगवती के चरणों में प्रसाद चढ़ाकर मन्नतें मांगीं।

मेले में क्षेत्र से बिनौली, बरनावा, सिरसलगढ़, गढ़ीदुल्ला, मुकीमपुरा, तेड़ा, तितरोदा, धनोरा सिल्वरनगर, फतेहपुर पूठी, जौहड़ी, बिजवाड़ा, जिवाना गुलियांन, रंछाड, सिरसली आदि सहित अन्य गांवों ट्रैक्टर ट्रालियों और निजी वाहनों से बड़ी संख्या में लोग मेले में पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले मां भगवती दुर्गा देवी के चरणों में प्रसाद चढ़ाकर मन्नतें मांगीं। इसके उपरांत उन्होंने मेले में लगी आकर्षक दुकानों से जमकर खरीदारी की तथा मेले में लगे हिंडोले और मेट्रो ट्रेन में बैठने के साथ ही अन्य मनोरंजक खेलों का आनंद उठाया। मेले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिये थाना प्रभारी निरीक्षक बिनौली रवेंद्र सिंह के निर्देशन में पुलिस बल गश्त कर रहा है। मंदिर समिति के अध्यक्ष मास्टर चरण सिंह शर्मा ने बताया कि रात में मंदिर मंच पर भजन कीर्तन का आयोजन होगा। शनिवार को इनामी दंगल भी होगा। ग्राम प्रधान पति बॉबी पंडित ने बताया कि मेले में मेला कमेटी की ओर से पेयजल व जलपान की व्यवस्था भी की गई है। उधर, चंदायन के प्राचीन सिद्ध पीठ दुर्गा मंदिर में पंडित दलीप शंकर पांडेय के निर्देशन में अशोक पाल, पूर्व प्रधान सोमदत्त पाल, रामकुमार सैनी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed