{"_id":"5c802074bdec22143356beb9","slug":"71551900788-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस फरियादी की समस्या का तुरंत करें समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस फरियादी की समस्या का तुरंत करें समाधान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने थाने के जीर्णोद्धार का लोकार्पण किया। इस मौके पर एसपी ने कहा कि सार्वजनिक स्थलों के कायाकल्प में जन सहयोग भी जरूरी है।
एसपी ने कहा कि अपने आसपास के परिवेश को साफ सुथरा रखना सबका दायित्व है। सार्वजनिक स्थलों का नवीनीकरण कराने में जनता का सहयोग सराहनीय है। पुलिस थाने में आने वाले हर फरियादी की समस्या का समाधान त्वरित गति से करें। पुलिस की कार्यशैली में भी सुधार होने चाहिए। लोकसभा चुनाव व त्योहारों पर शांति बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। पुलिस से जनता का सीधा संवाद होना चाहिए। ताकि पीड़ित अपनी बात संबंधित अधिकारी को खुलकर बता सके। अपराध नियंत्रण करने के लिए पुलिस को जन सहयोग भी जरूरी है। गांव-गांव पुलिस मित्र बनाए ताकि चुनाव में सहयोग मिले। एसपी ने भोजनालय, कंप्यूटर रूम, रेस्ट रूम, कार्यालय, स्टोर रूम, असलाह, रिकार्ड रूम को भी देखा। इस मौके पर सीओ बड़ौत रामानंद कुशवाहा, एसओ अजय शर्मा, जिला पंचायत सदस्य रहीसू, रण सिंह, लोकेंद्र ठेकेदार, प्रहलाद, रामभरोसे लाल, राम कुमार राठी, राजीव प्रधान, प्रमोद प्रधान, कुलबीर राठी, मांगेराम आर्य, ऋषिपाल राठी, हवन पाल प्रधान, देवेंद्र प्रधान, शाहीन प्रधान, जितेंद्र राणा, सूबेदार प्रताप सिंह, मा. सुखवीर आदि मौजूद रहे।