{"_id":"5c7ed833bdec2214323f253a","slug":"71551816755-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रटौल में कार खंभे से टकराई, कार सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रटौल में कार खंभे से टकराई, कार सवार की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदीनगर (बागपत)।
ढिकौली-बंथला मार्ग पर रटौल गांव के पास से अनियंत्रित वैगनआर कार ने बिजली के खंभे में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चालक कार को छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
खेकड़ा थाना क्षेत्र के रटौल गांव निवासी सचिन उर्फ सच्चे (25) पुत्र जयभगवान मजदूरी करता था। मंगलवार को वह अपने दोस्त अश्वनी निवासी रटौल के साथ वैगनआर कार से पास के ही गांव में जा रहे थे। अश्वनी ओला कार चलाता है। जब वे ढिकौली-बंथला मार्ग पर रटौल गांव में बस स्टैंड पर पहुंचे तो सामने से आ रहे थ्रीव्हीलर को बचाने के टक्कर में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े बिजली के खंभे से टकरा गई। इससे खंभा टूटकर गिर गया। हादसे में कार में सवार सचिन उर्फ सच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक अश्वनी कार को छोड़कर भाग निकाला। दुर्घटना स्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस हादसे के बाद युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। सचिन अविवाहित था। खेकड़ा थानाध्यक्ष उमेश रोरिया ने बताया कि परिजनों ने अभी तक तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई होगी।
सीट बेल्ट लगाए होता तो बच जाती जान
चांदीनगर। रटौल गांव में मजदूर सचिन उर्फ सच्चे की सड़क दुर्घटना में मौत हुई है। वह कार में आगे की तरफ बैठा था। उसने सीट बेल्ट भी नहीं लगाई। हादसे के समय सिर कार से बाहर निकला था। उसका सिर खंभे से टकरा गया। यदि वह सीट बेल्ट लगाए हुए होता तो उसकी जान बच सकती थी।