फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   छह मार्च के आंदोलन सफल बनाने के लिए शिक्षकों ने किया जनसंपर्क

छह मार्च के आंदोलन सफल बनाने के लिए शिक्षकों ने किया जनसंपर्क

Tue, 05 Mar 2019 12:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
छह मार्च के आंदोलन सफल बनाने के लिए  शिक्षकों ने किया जनसंपर्क
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

जनता वैदिक कॉलेज में सोमवार को शिक्षकों की बैठक हुई। इसमेें शिक्षकों की समस्याओं पर मंथन किया। बाद में शिक्षकों के एक दल ने कई गांवों में शिक्षकों के घर पर संपर्क कर छह मार्च को मेरठ स्थित जेडी दफ्तर में होने वाले आंदोलन को सफल बनाने की अपील की।

इससे पूर्व जेवी कॉलेज में हुई बैठक की अध्यक्षता माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र सिंह ने की। संचालन मीडिया प्रभारी अजयराज शर्मा ने किया। इसमें वीरेंद्र सिंह ने कहा कि वर्ष 2019 की बोर्ड परीक्षा का मूल्यांकन कार्य दस मार्च से प्रारंभ हो रहा है, लेकिन अभी तक वर्ष 2018 में कापी जांचने वाले सैकड़ों परीक्षकों को पिछला भुगतान नहीं मिला। इसी प्रकार बोर्ड परीक्षा समाप्त हो चुकी है, लेकिन जनपद के अधिकांश विद्यालयों के शिक्षकों का भुगतान लटका रखा है। शिक्षकों के हितों का बात करने वाली यह सरकार शिक्षकों का 22 मार्च 2016 के आदेशों से नियमितीकरण उनकी पेंशन मेें तदर्थ सेवाओं का लाभ नहीं दे रही है। सेवानिवृत्त होने वाले प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों के पेंशन व जीपीएफ भुगतान मेें आए दिन आपत्तियां लगाकर शोषण किया जा रहा है। बाद मेें शिक्षकों के एक दल ने जौनमाना, ढ़िकाना, बावली, मलकपुर, बड़ौली, टयौढ़ी, सररूपुर आदि गांवों में शिक्षकों के यहां पर जनसंपर्क कर छह मार्च को जेडी कार्यालय मेरठ पर होने वाले आंदोलन को सफल बनाने की अपील की। इसमें इंद्रपाल सिंह, पंकज शर्मा, ललित जैन आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed