फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   रेड हाउस ने बालिका वर्ग की क्रिकेट प्रतियोगिता जीती

रेड हाउस ने बालिका वर्ग की क्रिकेट प्रतियोगिता जीती

Fri, 01 Mar 2019 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
रेड हाउस ने बालिका वर्ग की क्रिकेट प्रतियोगिता जीती
रेड हाउस ने बालिका वर्ग की क्रिकेट प्रतियोगिता जीती
विज्ञापन

बागपत। सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल में बालिका वर्ग की एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न वर्गों के बीच मैच खेला गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रबंधक अजय गोयल और प्रधानाचार्य रवेंद्र यादव ने किया। प्रथम, द्वितीय चरण, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले गए।
प्रथम सेमीफाइनल मैच येलो हाउस ने ब्लू हाउस को 34 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। येलो हाउस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवर में 69 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करनी उतरी ब्लू हाउस की टीम 35 रन पर ही आलआउट हो गई। येलो हाउस की ओर से शिवा ने 24 रन बनाए। दूसरा सेमीफाइनल मैच रेड हाउस ने ग्रीन हाउस को 30 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। टीम की कप्तान निशिता ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 72 रन बनाए। आठ ओवर में 91 रन का ग्रीन हाउस की टीम को लक्ष्य दिया।
विज्ञापन

इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी ग्रीन हाउस की टीम 61 रन पर ही सिमट गई। फाइनल मुकाबला रेड और येलो हाउस के बीच हुआ। रेड हाउस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवर में छह विकेट पर 44 रन बनाए। जवाब में ग्रीन हाउस की टीम आठ ओवर में पांच विकेट खोकर 31 रन पर आउट हो गई। रेड हाउस ने 13 रन से फाइनल मुकाबला जीता। शानदार प्रदर्शन करने पर निशिता को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। विजेता टीम को सम्मानित किया गया। राजीव, सुमित, प्रदीप, बबलेश, मीनाक्षी, कृष्णा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता कराई
बागपत। डीपीआर जूनियर पब्लिक स्कूल में महान भारतीय व्यक्तित्व विषय पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने इंदिरा गांधी, झांसी की रानी, भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस, राकेश शर्मा, सलमान खान, अभिताभ बच्चन, भीमराव अंबेडकर, छत्रपति शिवाजी के वेशभूषा में नजर आए। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। प्रबंधक नितिन कुमार मानव, प्रधानाचार्य नुपुर शर्मा, रूचि जैन, अल्पना, रश्मि, मनीषा, प्रीति, कुसुम, साक्षी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed