फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   छह किसानों को प्रमाणपत्र, आज 65 हजार किसानों के खाते में जाएगी धनराशि

छह किसानों को प्रमाणपत्र, आज 65 हजार किसानों के खाते में जाएगी धनराशि

Mon, 25 Feb 2019 01:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
छह किसानों को प्रमाणपत्र,  आज 65 हजार किसानों के खाते में जाएगी धनराशि
बागपत। केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा जब से मोदी सरकार आई है, तभी से देश के किसानों के भले और कल्याण के लिए कार्य कर रही है। देश से यूरिया की समस्या का समाधान कराया। अब किसानों के सामने परेशानी नहीं है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से आय में वृद्धि होगी और सम्मान बढ़ेगा। जल्द ही सभी किसानों के खातों में धनराशि पहुंच जाएगी।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट परिसर में रविवार को केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का शुभारंभ कराया। जिले के 65 हजार कृषकों के खाते में योजना की प्रथम किश्त दो हजार रुपये पहुंचेगी। मंच पर छह किसानों को बुलाकर प्रमाणपत्र दिए। उन्होंने कहा मोदी और योगी सरकार मानती है, जब तक किसान खुशहाल नहीं होगा देश खुशहाल नहीं होगा। जिले के 65 हजार किसानों के परिवार के खाते में धनराशि भेजा जा रही है। एक सप्ताह में 1.30 लाख किसानों को कवर किया जाएगा। कोई भी किसान योजना से वंचित नहीं रहेगा। डीएम पवन कुमार, एसपी शैलेश कुमार पांडेय, सीडीओ पीसी जायसवाल, अलका तोमर, जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय, एडीएम अनिल कुमार मिश्रा, उप कृषि निदेशक प्रशांत कुमार, राजीव तोमर, अरुण धामा, प्रमोद तोमर, विपिन तोमर मौजूद रहे।
विज्ञापन


हर पात्र किसान को मिलेगा सम्मान निधि योजना का लाभ
बागपत। डीएम पवन कुमार ने कहा प्रधानमंत्री किसान योजना के अंतर्गत लघु एवं सीमांत के किसानों को पात्र माना गया है। ऐसे किसानों के खातों में एक समान धनराशि भेज दी। तहसील बागपत के 24144, बड़ौत तहसील में 40144 और खेकड़ा तहसील 9499 कृषकों को योजना में शामिल किया। तीनों तहसीलों में 73787 पात्र कृषकों को लाभ मिलेगा। पीएम किसान पोर्टल पर लॉक किया। पीएम किसान पोर्टल पर फिल्टर के बाद प्राप्त डाटा 65102 किसानों के बैंक खातों में प्रथम किश्त भेज दी। योजना एक दिसंबर 2018 से लागू की। 31 मार्च 2019 की समय अवधि के लिए दो हजार की किश्त को सभी लघु एवं सीमांत कृषक परिवारों के बैंक खातों में स्थानांतरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया
बागपत। डीएम ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय स्तर पर गोरखपुर से योजना शुभारंभ किया। उन्होंने बताया सभी ब्लॉक में गोरखपुर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की एलईडी वैन के माध्यम से किसानों को दिखाया गया।

खेकड़ा में रहे सबसे कम किसान
बागपत। खेकड़ा ब्लॉक में कम संख्या में पात्र किसानों को शामिल करने पर केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने डीएम और सीडीओ से जानकारी ली। बताया गया कि अभी सत्यापन की कार्रवाई चल रही है। सभी को लाभ मिलेगा।


सम्मान पाकर किसान बोले, थैंक्यू मोदी जी
बागपत। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ पाकर किसान गदगद है। किसानों ने कहा कि उन्हें सम्मान मिला है। किसानों को इससे ज्यादा मिलना चाहिए।
नैथला गांव के किसान पूरण ने कहा कि सरकार ने सबसे अच्छी पहल की है। इसका फायदा पहुंचेगा। किसानों की पेंशन बनाई जानी चाहिए।
चरण सिंह ने कहा कि किसानों की आय में तो वृद्धि होगी, योजना सराहनीय है। इससे देशभर के किसानों को लाभ होगा।
यूसुफ ने कहा कि आज तक ऐसा काम किसी भी सरकार ने नहीं किया है। किसानों को लाभ मिलेगा। प्रधानमंत्री ने ऐतिहासिक कार्य किया है। योजना मिलन से वह खुश है।
किसान पप्पू फौजी ने कहा कि सरकारी के इस कदम की सराहना करते हैं। यह योजना काबिले तारीफ है। मोदी सरकार का आभार व्यक्त करते हैं।

समस्याओं से कराया गया अवगत
बागपत। गांव के लोगों ने केंद्रीय राज्यमंत्री से विभिन्न शिकायत की। किसी ने पुलिस से संबंधित मामले बताए तो किसी ने जमीन पर कब्जे के। लहचौड़ा गांव निवासी रामभरोसे ने अपने 35 वर्षीय पुत्र अखिलेश कुमार की किडनी की समस्या बताई, जिसके इलाज में सहयोग की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed