फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   वनस्थली पब्लिक स्कूल में योग शिविर का आयोजन

वनस्थली पब्लिक स्कूल में योग शिविर का आयोजन

Wed, 06 Feb 2019 01:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Feb 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
वनस्थली पब्लिक स्कूल में योग शिविर का आयोजन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

वनस्थली पब्लिक स्कूल में मंगलवार को योग शिविर का आयोजन किया। इसमें स्कूल के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और योगाभ्यास किया।
योग शिविर का शुभारंभ प्रबंध समिति के संजय जैन, आशीष जैन, हर्षित जैन व रोहित जैन ने मां सरस्वती के समक्ष दीप जलाकर किया। इस अवसर पर स्कूल की प्रबंध समिति के आशीष जैन और हर्षित जैन ने कहा कि यदि मनुष्य को स्वस्थ रहना है तो प्रतिदिन योग करना बहुत जरूरी है, क्योंकि योग करने से जहां मनुष्य की आयु लंबी होती है, वहीं अनेकों बीमारियों से निजात मिलती है। योगाचार्य डॉ. मुछाल नेे कहा कि आज मनुष्य पैसों के चक्कर में अपने शरीर पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे पा रहा है, जिस कारण वह बीमार पड़ रहा है। बीमारी के चलते आयु भी कम हो रही है। पेट, कमर व अन्य संबंधी अनेकों बीमारी मनुष्य को चारो से घेर रही है। उन्होंने बच्चों को अनुलोम-विलोम, कपाल भांति, सूर्य नमस्कार आदि यौगिक क्रियाओं का अभ्यास कराया और उनसे होने वाले लाभों से अवगत कराया। उन्होंने बच्चों को प्रतिदिन योग करने का संकल्प भी दिलाया। संचालन प्रधानाचार्य रणवीर सिंह ने किया। इसमें योग शिविर में संध्या, नेहा, मयंक, सुनीता, ममता, ज्योति, पूनम, आरती, पूजा, निशा, संजू आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed