फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सॉफ्ट लोन की गारंटी देने से पीछे हट रही मलकपुर मिल : डॉ सत्यपाल सिंह

सॉफ्ट लोन की गारंटी देने से पीछे हट रही मलकपुर मिल : डॉ सत्यपाल सिंह

Fri, 21 Dec 2018 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Dec 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
सॉफ्ट लोन की गारंटी देने से पीछे हट रही मलकपुर मिल : डॉ सत्यपाल सिंह
सॉफ्ट लोन की गारंटी देने से पीछे हट रही मलकपुर मिल : डॉ सत्यपाल सिंह
विज्ञापन

बागपत। केंद्रीय मानव विकास संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि मलकपुर मिल प्रबंधन सॉफ्ट लोन की गारंटी देने से पीछे हट रहा है। इस वजह से अब तक लोन मंजूर नहीं हो सका है। सीएम ने गन्ना राज्यमंत्री और गन्ना आयुक्त को समस्या के समाधान निकालने के निर्देश दिए हैं। जल्द ही बकाया भुगतान की समस्या का समाधान होगा। वहीं, सपा, बसपा और रालोद के एक साथ आने पर उन्होंने कहा कि यह गठबंधन होना मुश्किल है। अगर गठबंधन हुआ भी तो भाजपा विकास के एजेंडे पर इनसे मुकाबले के लिए तैयार है।
किसान दिवस पर मोदीनगर के पतला गांव में सीएम योगी आदित्यनाथ की जनसभा की तैयारियों के लिए भाजपा कार्यकर्ता लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में एकत्र हुए। डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि किसानों का गन्ना बकाया मूल्य भुगतान सरकार की प्राथमिकता में है। मलकपुर मिल को लोन देने की तैयारी थी। लेकिन चीनी मिल की ओर से प्रक्रिया को पूरा नहीं किया गया। इस कारण लोन नहीं हो सका। मिल मालिक ने किसानों के 231 करोड़ रुपये अन्य फैक्ट्रियों में लगा दिए। इसका खुलासा भी उन्होंने किया था। किसानों की पर्ची की समस्या का समाधान भी जल्द होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह 23 दिसंबर को मोदीनगर के पतला गांव जरूर पहुंचे। सपा, बसपा और रालोद के गठबंधन की चर्चा पर कहा कि इस तरह के गठबंधन के आसार ही नहीं है, लेकिन अगर गठबंधन होगा भी तो भाजपा पर इसका कोई विपरीत असर नहीं पड़ेगा। भाजपा ने विकास कार्य कराए हैं। पिछली सरकारों के मुकाबले इस बार ज्यादा भुगतान हुआ है। जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्यक्ष, खेकड़ा ब्लॉक प्रमुख जितेंद्र धामा, परवेंद्र धामा, चंद्रपाल तोमर, रामपाल नेहरा एडवोकेट, पुष्पेंद्र, राजेश चौहान, कौशल त्यागी, प्रियंका आर्या, रविंद्र राठी, जयकरण सिंह, ठाकुर प्रदीप सिंह और नरेश वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
मेरठ-पानीपत रेलवे लाइन के निर्माण की मांग उठाई
बागपत। टीकरी गांव के लोगों ने मेरठ-पानीपत रेलवे लाइन के शीघ्र निर्माण की मांग की। आरटीआई कार्यकर्ता शिव कुमार राठी ने कहा किकटीकरी में जंक्शन का निर्माण होना चाहिए। जल्द ही निर्माण होना चाहिए। सुखबीर सिंह, मोहित राठी, अमरजीत, रमेश, गौतमवीर चौहान, मनीष चौहान, अरुण मौजूद रहे। इसके अलावा कोरी समाज के लोगों ने भी समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed