फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   कमल संदेश यात्रा का धूमधाम से समापन

कमल संदेश यात्रा का धूमधाम से समापन

Sun, 16 Dec 2018 01:24 AM IST
Updated Sun, 16 Dec 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
कमल संदेश यात्रा का धूमधाम से समापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती पर भाजपा उत्तर प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा में कमल संदेश पदयात्रा एक से 15 दिसंबर तक निकाली गई। पदयात्रा बड़ौत विधानसभा के विभिन्न गांव से होते हुए शनिवार को नगर में पंच मुखी मंदिर में एकत्र होकर विधायक केपी मलिक के नेतृत्व में शुरू हुई। जो नगर के मुख्य बाजार से होते हुए नगर पालिका परिसर में समाप्त हुई।
समापन अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह मुख्य अतिथि रहे । उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया और केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि साढे़ चार साल में बागपत लोकसभा में रेलवे के दोहरीकरण, सड़क निर्माण से लेकर स्वास्थ्य सेवाओं और बच्चों के लिए केंद्रीय विद्यालय की स्थापना कराई गई। उन्होंने बताया कि आने वाला भविष्य भी भाजपा में ही है, हम सभी को मजबूर सरकार के साथ नहीं मजबूत सरकार के साथ रहना चाहिए। इस दौरान बड़ौत विधायक केपी मलिक ने कहा केंद्र और प्रदेश सरकार ने किसानों का कर्ज माफ कर किया उन्होंने कहा योगी सरकार ने किसानों को 18 घंटे बिजली देने का घोषणापत्र में वायदा किया था जो उन्होंने पूरा किया। साथ ही बताया पूर्व सरकार द्वारा बागपत जनपद को डार्क जोन से समाप्त कराया। उन्होंने कार्यकर्ताओं का पदयात्रा में सहयोग के लिए आभार जताया।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला अध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय ने कार्यकर्ताओं को उत्साह के साथ आने वाले लोकसभा में जुट जाने की अपील की। पदयात्रा में संयोजक डॉ. आत्माराम तोमर, रामपाल नेहरा, सुदेश चौहान, नीरज शर्मा, सुधीर मान, रविंद्र राठी, डॉ. नीरज कौशिक, विस्तारक नितिन शर्मा, बिजेंद्र शर्मा, एड. राकेश जैन, पवन शर्मा बाजिदपुर, राहुल तोमर, ठाकुर सुधीर, चंद्रवीर तोमर, श्रीभगवान, प्रभात तोमर, सतबीर बड़का, डॉ. कुल प्रकाश, ममता गुप्ता, रेणु गुप्ता, राजन जैन, दीपेश तोमर, भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह, पप्पू कश्यप, सोनू कश्यप, जसवीर सोलंकी, अश्वनी गहलोत, राज गोपाल, सत्येंद्र सूद, डॉ. प्रवीण, कंवर पाल सिंह, निरंजन शर्मा, भास्कर शर्मा, डॉ. अमित खोखर, संदीप शर्मा, सूरजपाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed