{"_id":"5c082f8bbdec2241c9370b50","slug":"71544040331-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट बैंच की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने किया धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट बैंच की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने किया धरना-प्रदर्शन
Updated Thu, 06 Dec 2018 01:39 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
रेवन्यू बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओं ने पश्चिमी उप्र में हाईकोर्ट बैंच की स्थापना को लेकर और अधिवक्ता विरेंद्र शर्मा के बेटे को अवैध तमंचा लगाकर जेल भेजने के विरोध में अधिवक्ताओं ने तहसील में तहसील में जुलूस निकाला और नारेबाजी कर धरना दिया।
पश्चिमी उप्र हाईकोर्ट बैंच संघर्ष समिति के आह्वान पर बुधवार को रेवन्यू बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में एकत्रित हुए और पश्चिमी उप्र में हाईकोर्ट बैंच की स्थापना को लेकर नारेबाजी कर जुलूस निकाला। इस अवसर पर बार अध्यक्ष वेदपाल पंवार पूर्व अध्यक्ष यशवीर सिंह चौहान और महामंत्री आनंद पाल तोमर ने कहा कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार है। वो चाहे तो थोड़े समय में ही प्रस्ताव पारित कर चयनित स्थान पर हाईकोर्ट बैंच की स्थापना कर सकती है, लेकिन भाजपा नेताओं की कथनी और करनी में अंतर है और वे बैंच की स्थापना होने तक संघर्ष करते रहेंगे।
वहीं तहसील अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता विरेंद्र शर्मा के बेटे को अवैध तमंचा लगाकर जेल भेजने के संबंध में तीसरे दिन भी धरना-प्रदर्शन किया। बार के अध्यक्ष वेद पाल पंवार ने कहा अधिवक्ता के बेटे को पुलिस ने तमंचा लगाकर फर्जी रूप से जेल भेजा है। इसे अधिवक्ता सहन नहीं कर सकते। तीन दिन बाद भी पुलिस प्रशासन ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। एक प्रतिनिधि मंडल बागपत एसपी से मिला और घटनाक्रम की जानकारी दी और इस मामले में फाइनल रिपोर्ट लगाने की मांग की गई। इसमें धर्मवीर सिंह तोमर, ओमपाल सिंह, दिनेश तोमर, रामकुमार, तेजवीर सिंह, संजीव चौधरी, रविंद्र राठी, ईश्वर सिंह, विरेंद्र चौहान, राकेश, शकील अहमद, योगेंद्र सिंह, संतोष जैन, रविंद्र शर्मा आदि रहे।