फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   धर्म के ठेकेदारों ने लोगों के बीच पैदा किए भेद- अशोक

धर्म के ठेकेदारों ने लोगों के बीच पैदा किए भेद- अशोक

Mon, 03 Dec 2018 01:20 AM IST
Updated Mon, 03 Dec 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
धर्म के ठेकेदारों ने लोगों के बीच पैदा किए भेद- अशोक
दोघट (बागपत)।
विज्ञापन

जिला आर्य प्रतिनिधि सभा के तत्वावधान में चल रही वेद प्रचार यात्रा के 16वें दिन धनौरा गांव में कार्यक्रम हुआ। यज्ञ में लोगों ने आहुतियां दी।
इस अवसर पर अशोक प्रबोध आर्य ने बताया वेद हमारा धर्म ग्रंथ है। सब मनुष्य परमात्मा की संतान है। कोई छोटा बड़ा नहीं है। इसलिए मनुष्य की जाति एक है। जिस प्रकार का मनुष्य कार्य करता है, वैसा ही उसे कहने लगते है। परमपिता परमात्मा पर सबका समान अधिकार है। इसीलिए कहीं भी कभी भी परमात्मा का ध्यान किया जा सकता है। इंसान और भगवान के बीच में कोई दलाल नहीं होता। परमात्मा से इंसान का सीधा संबंध होता है, लेकिन धर्म अधिकारियों ने अलग-अलग भेद पैदा किए हैं। आर्य समाज इन का विरोध करता है। प्रतिनिधि सभा बागपत के प्रधान रामपाल सिंह आर्य नें कहा कि आर्य समाज श्रेष्ठ चरित्रवान मनुष्य का संगठन है। यह स्वामी दयानंद द्वारा बनाई गई संस्था है। इसका उद्देश्य संसार का उपकार करना और अविद्या, अंधकार, कुरीतियां, आडंबर आदि को साफ करना है। इस अवसर पर हरवीर सिंह, ओमवीर सिंह, मिंटू सिंह सहरावत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed