फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   भाजपा कार्यकर्ताओं ने कमल संदेश पदयात्रा निकाली

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कमल संदेश पदयात्रा निकाली

Tue, 11 Dec 2018 12:48 AM IST
Updated Tue, 11 Dec 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं ने कमल संदेश पदयात्रा निकाली
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

भाजपा की कमल संदेश पदयात्रा नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में निकाली। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने लोगों को सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी।
कमल संदेश यात्रा की बड़ौत विधानसभा की प्रथम टोली को श्रीभगवान बिजरौल के नेतृत्व में भाजपा के पश्चिमी उप्र के क्षेत्रीय पवन गोयल ने पार्टी का झंडा दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर बड़ौत विधानसभा संयोजक डॉ. आत्माराम तोमर, सह संयोजक डॉ. नीरज कौशिक, जिला उपाध्यक्ष राकेश जैन, इंद्रजीत सिंह, रामपाल, महक सिंह, सतपाल सिंह, विशाल तोमर आदि रहे। उन्होंने गांवों में प्रभावशाली लोगों से बात की और केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों की जानकारी लोगों को दी। दूसरी टोली राहुल तोमर के नेतृत्व में गांव सिनौली से रवाना हुई। इसमें मुख्य रूप से सचिन शर्मा, पप्पू कश्यप आदि रहे। तीसरी टोली संजीव गांधी के नेतृत्व में निनाना से फजलपुर के लिए रवाना हुई। तृतीय टोली को बड़ौत विधायक केपी मलिक ने झंडा दिखाकर रवाना किया। उनके साथ किसान मोर्चे के लोकेंद्र सिंह भी शामिल रहे। चौथी टोली उदयवीर दांगी के नेतृत्व में उन्हीं के मकान से जिला महामंत्री रविंद्र राठी के यहां पहुंची और लोगों की समस्याएं सुनीं। इस अवसर पर राज कुमार रुहेला, राजेश जैन, बिजेंद्र शर्मा, अभिनव गुप्ता आदि रहे। पंाचवीं टोली अतीश के नेतृत्व में उनके मकान से चलकर नितिन जैन के यहां पहुंची। इसमें संदीप जैन, रोबिन कश्यप, चिराग जैन, सुंदर सैनी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed