{"_id":"5bf70597bdec2241ae4f4fb3","slug":"71542915479-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनेंगी सड़के और कृष्णा के पुल की कराएंगे मरम्मत : डॉ. सत्यपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनेंगी सड़के और कृष्णा के पुल की कराएंगे मरम्मत : डॉ. सत्यपाल
Updated Fri, 23 Nov 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। मौजिजाबाद नांगल गांव में सिंडिकेट बैंक शाखा के नए भवन का केंद्रीय मंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि अब बैंक शाखाएं खुलनी मुश्किल हो गई है। बहुत कम ही शाखाएं खुलेंगी, क्योंकि इंडियन पोस्ट बैंक गांव गांव में खोला जाएगा।
केंद्रीय मंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने बताया कि बैंक से लिया गया ऋण समय पर अदा करें। उन्होंने थल व मौजिजाबाद नांगल के बीच कृष्णा नदी पुल की मरम्मत के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। गांव में 250 मीटर सीसी रोड बनाई जाएगी। थल में बाईपास का निर्माण कराया जाएगा। कंडेरे में कृष्णा नदी पर पुल का प्रस्ताव शासन को भेजा है, जो जल्दी ही स्वीकृत हो जाएगा। सिंडिकेट बैंक गाजियाबाद के क्षेत्रीय प्रबंधक शंकर लाल ने बताया कि बागपत जनपद में 38 शाखाएं हैं। जिले का सिंडिकेट बैंक लीड है। उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का प्रयास है। बड़ौत की मुख्य ब्रांच में स्टाफ की कमी थी, वहां पर कर्मचारियों की नियुक्ति की गई। बागपत के एलडीएम प्रदीप थोराट, शाखा प्रबंधक अंशु सचान ने अतिथियों का स्वागत किया। इसमें अशोक पंवार, राजपाल शास्त्री, सोनू माया, विक्रम राणा, विक्रम शर्मा, प्रवेंद्र मुखिया, कृष्णपाल, रामपाल डायरेक्टर, धनराज, बिट्टू प्रधान आदि उपस्थित रहे।