फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बीएसए ने इंचार्ज हैडमास्टर को किया निलंबित

बीएसए ने इंचार्ज हैडमास्टर को किया निलंबित

Sat, 17 Nov 2018 01:43 AM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
बीएसए ने इंचार्ज हैडमास्टर को किया निलंबित
बागपत। उच्च प्राथमिक विद्यालय, अलावलपुर के इंचार्ज प्रधानाध्यापक देवेंद्र कुमार को बीएसए ने निलंबन के आदेश दिए है। उन पर छात्र से टीसी के बदले 500 रुपये की रिश्वत लेने और आदेशों का उल्लंघन का आरोप सिद्ध पाया गया है।
विज्ञापन

बीएसए राजीव रंजन मिश्रा ने बताया कि बड़ौत ब्लॉक के अलावलपुर गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में तैनात इंचार्ज प्रधानाध्यापक देवेंद्र कुमार को निलंबित किया। उन्होंने बताया कि टीसी जारी करने के लिए 500 रुपये की मांग की। शिकायत की जांच बीईओ बड़ौत से कराई। उन्होंने जांच में सभी आरोप सही मिले। इसके आधार पर कार्रवाई की। उनके द्वारा विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों के भविष्य के साथ जानबूझकर खिलवाड़ करना, दायित्वों के विपरीत कार्य एवं आचरण, स्वेच्छाचारिता, अकर्मण्यता, अनुशासनहीनता का परिचय देना, सरकारी कर्मचारी की आचारण नियमावली-1956 और विभागीय अधिकारियों के आदेशों का उल्लंघन किया। निलंबन अवधि में उक्त सहायक अध्यापक को बिनौली ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय तमेला गढ़ी संबद्ध किया। बीएसए ने बताया कि उक्त शिक्षक को निर्देश दिए निलंबन अवधि में अध्यापक नियमित रूप से अपनी उपस्थित दर्ज करेंगे। प्रकरण की जांच में छपरौली के खंड शिक्षा अधिकारी को नियुक्त किया।
विज्ञापन


बीएसए के सवालों का जवाब नहीं दे पाए छात्र
बागपत। बीएसए राजीव रंजन मिश्रा ने छपरौली क्षेत्र के सात प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया। बताया कि यहां जो लापरवाही सामने आई है उसको सुधारने के लिए निर्देशित किया है। मिड डे मील बच्चों ने सही बताया। एक शिक्षक से अनुपस्थित का स्पष्टीकरण मांगा गया है। बच्चों से सवाल पूछे गए, जिसका संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके लिए संबंधित शिक्षक सुधार के लिए कहा है। वहीं शिक्षकों का प्रोफाइल चार्ट बनाने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed