फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सहकारी कर्मचारियों ने लगाया अनदेखी का आरोप

सहकारी कर्मचारियों ने लगाया अनदेखी का आरोप

Tue, 13 Nov 2018 12:56 AM IST
Updated Tue, 13 Nov 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
सहकारी कर्मचारियों ने लगाया अनदेखी का आरोप
बागपत। पांच दिन के अवकाश खत्म होते ही सहकारी समिति कर्मचारियों ने विकास भवन में फिर से डेरा जमा दिया। अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए। मांगों के समर्थन में नारेबाजी और प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

महामंत्री रमेश चंद चौहान ने कहा कि किसानों की रबी अभियान में डीएपी उर्वरक और बीज आवश्यकता अनुसार कर्मचारी पूर्ति नहीं कर पा रहे हैं। इसकी सरकार दोषी है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की समस्याओं की अनदेखी कर रही है। फसल बुआई का समय चल रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक हमारी मांगे नहीं मानी जाएगी धरना जारी रहेगा। यूनियन के संरक्षक धर्मवीर यादव ने कहा कि सहकारी कर्मचारी शासन की योजना बाखूबी निभाते हैं। ऋण वसूली, उर्वरक वितरण और उपभोक्ता सामान करने में प्रथम स्थान पाया है। हमारी मांगों के प्रति सरकार गंभीर नहीं है। इसमें कंवर पाल सिंह, अतर पाल यादव, अशोक सचान, जयप्रकाश, श्रीपाल शर्मा, विकास शर्मा, अंकुर कुमार, सोमपाल राणा, अनिल शर्मा, संजय सिंह, सुदर्शन गुप्ता, धर्मवीर सिंह, संजीव राणा, सुनील दीक्षित आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed