फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सारथी हॉल निर्माण के लिए प्रथम किश्त जारी

सारथी हॉल निर्माण के लिए प्रथम किश्त जारी

Fri, 19 Oct 2018 11:32 PM IST
Updated Fri, 19 Oct 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
सारथी हॉल निर्माण के लिए प्रथम किश्त जारी
बागपत। उप संभागीय परिवहन कार्यालय में बनने वाले सारथी हॉल के लिए शासन ने प्रथम किश्त की धनराशि अवमुक्त कर दी है। कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा हॉल का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

एआरटीओ कार्यालय में सारथी हॉल बनना प्रस्तावित है, जिसमें सारथी साफ्टवेयर आधारित स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस बनाए जाएंगे। शासन ने पूर्व में निर्माण की स्वीकृति दे दी थी। बजट न मिलने के कारण निर्माण नहीं हो पा रहा था। लगभग 16 लाख की लागत से हॉल बनना प्रस्तावित है। निर्माण के लिए शासन ने प्रथम किश्त के लिए 10 लाख रुपये का बजट जारी कर दिया है। उत्तर प्रदेश शासन के उप सचिव विनोद कुमार ने इसकी परिवहन आयुक्त को बजट के बारे में अवगत कराया है। उन्होंने अवगत कराया कि लेवर सेस की धनराशि इस शर्त के अधीन होगी कि श्रम विभाग को उक्त धनराशि का भुगतान किया जाएगा। उप सचिव ने निर्देशित किया कि उक्त व्यय के संबंध में उपयोगिता प्रमाणपत्र उपलब्ध कराने का उत्तरदायित्व रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed