फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मतदाताओं को जागरूक करने के लिए छात्रों ने निकाली रैली

मतदाताओं को जागरूक करने के लिए छात्रों ने निकाली रैली

Sun, 14 Oct 2018 01:08 AM IST
Updated Sun, 14 Oct 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
मतदाताओं को जागरूक करने के लिए छात्रों ने निकाली रैली
बागपत। मतदाता जागरूकता के लिए जिले के विभिन्न ब्लॉकों में रैली का आयोजन किया। इसमें 18 वर्ष के युवाओं से वोट बनवाने के लिए जागरूक किया। वोट के माध्यम से अच्छी सरकार को चुना जा सकता है। इसके लिए सभी को वोट बनवाना चाहिए।
विज्ञापन

शनिवार को यमुना इंटर कॉलेज से मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया। एडीएम अनिल कुमार मिश्र और एसडीएम बागपत विवेक कुमार यादव ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। विभिन्न मार्गों से होते हुए रैली शहर के एसपीआरसी डिग्री कॉलेज के मैदान में पहुंची। यहां पर छात्र-छात्राओं को मतदाता जागरूकता के लिए शपथ दिलाई । एडीएम ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपने वोट देने और अच्छी सरकार चुनने का अधिकार है। इसके लिए सभी के पास अपनी वोट होनी जरूरी है। तहसीलदार रामनयन सिंह, नोडल अधिकारी अंतरिक्ष कुमार, सहायक निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार शर्मा, प्रधानाचार्य जयपाल शर्मा, अशोक बंधु, प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

अमीनगर सराय में मतदाता जागरूक रैली को शुभारंभ चेयरमैन डॉ. मांगेराम यादव ने किया। उन्होंने कहा भारत वर्ष में मतदाता दिवस बड़े ही जोर शोर से मनाया जा रहा है जिसका उद्देश्य है कि अपने मत के अधिकार का सही से उपयोग हो सके। स्लोगन के माध्यम से लोगों का जागरूक किया। ईश्वर सिंह, सुनील शर्मा, संजय कुमार, अंजुम, राधेश्याम, अरुण शर्मा, लेखपाल वरुनवेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा हुई बेहोश
बागपत। एसपीआरसी डिग्री कॉलेज के मैदान पर शपथ ग्रहण समारोह के दौरान जैन इंटर कॉलेज की छात्रा अचानक बेहोश हो गई। इससे वहां छात्रों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उसे उठाकर डॉक्टर के यहां भर्ती कराया।


मतदाता जागरूकता रैली निकाली
बड़ौत (बागपत)। नगर के जनता वैदिक इंटर कॉलेज से शनिवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली। इसमें इंडियन पब्लिक स्कूल, वनस्थली पब्लिक स्कूल, जेपी पब्लिक स्कूल, जनता वैदिक इंटर कॉलेज व दिगंबर जैन इंटर कॉलेज के बच्चों ने रैली में भाग लिया। रैली नगर के मुख्य मार्गों से होते तहसील में संपन्न हुई। रैली को एसडीएम आशीष कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed